फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jilted girl plotted to make lover impotent

अपने ही प्रेमी को बनाना चाहती थी नपुंसक

Mon, 16 Jun 2014 03:47 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
Jilted girl plotted to make lover impotent

इश्क खुदा है, इश्क इबादत है और इश्क ही इस दुनिया की सबसे बड़ी नेमत है लेकिन मध्य प्रदेश में इश्क में नाकाम लड़की ने वो किया जिसे सुन कर कोई भी दंग रह जाएगा। ये कहानी है प्यार की, नफरत की और बदले की।

विज्ञापन


सरिता और विजय की दुकानें आस पास थीं, पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर इश्क भी परवान चढ़ने लगा। लेकिन दोनों की जिंदगी साथ गुजरे ऐसा किस्मत को मंजूर नहीं था।

विज्ञापन

बदला लेने का फैसला

Jilted girl plotted to make lover impotent

विजय की शादी कहीं और तय हो गई, वो अपने माता पिता का विरोध नहीं कर पाया और ये बात सरिता को इतनी नागवार गुजरी कि उसने विजय से बदला लेने की ठीन ली।

सरिता ने विजय को नपुंसक करने का प्लान बनाया। उसने अपने प्लान में कुछ किराए के गुंडों और हमीदिया अस्पताल ने दो वार्ड ब्वायज़ को भी शामिल कर लिया।

विजय की मौत

Jilted girl plotted to make lover impotent

प्लान ये था कि गुंडे विजय की इतनी पिटाई करेंगे कि वो अस्पताल में भर्ती हो जाए, इसके बाद उसको नपुंसक करने का काम अस्पताल कर्मचारी करेंगे। लेकिन गुंडों ने उसके सीने पर चाकू मारा और विजय की मौत हो गई।

सरिता ने अपने बयान में कहा कि," मुझे अपने किये पर कोई पछतावा नहीं है, विजय ने जो किया उसे उसकी सजा मिल गई।"

विज्ञापन

किए पर अफसोस नहीं

Jilted girl plotted to make lover impotent

कुछ दिन पहले भोपाल में एक सिरफिरे ने डॉक्टर जयश्री की एकतरफा प्यार में शादी के स्टेज पर ही हत्या कर दी थी। सरिता ने कहा कि,"जयश्री को भी सजा मिली थी...जब अनुराग स्टेज पर गोली मार सकता है तो मैंने तो सिर्फ हाथ पैर तोड़ने के लिए कहा था।"

कत्ल के तीन दिन बाद निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मरने वाले विजय की उम्र 26 साल थी जबकि सरिता की उम्र 21 साल है।

ऐसे नतीजे पर पहुंची पुलिस

Jilted girl plotted to make lover impotent

विजय के परिजनों ने सरिता पर हत्या का शक जाहिर किया था। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने जांच की और सरिता ने पूछताछ में जुर्म कुबूल कर लिया।

पिछले महीने 30 मई को ही विजय की शादी हुई थी। शादी वाले दिन भी उसने बाधा पैदा करने की कोशिश की थी लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed