फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Javadekar says, Nehru, Subhash hanged as Bhagat singh

देश के शिक्षामंत्री का इतिहास ज्ञान, 'भगत सिंह के साथ नेहरू-सुभाष भी फांसी पर झूले'

Tue, 23 Aug 2016 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
Javadekar says, Nehru, Subhash hanged as Bhagat singh
- फोटो : PTI

पूर्व केंद्रीय शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी की तरह विवादों ने मौजूदा शिक्षामंत्री प्रकाश जावेडकर का दामन भी थाम लिया है। जावडेकर अपने इतिहास ज्ञान को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जबलपुर में चल रही तिरंगा यात्रा के दौरान एक सभा को संबोधित करते हुए जावडेकर की जुबान ऐसी फिसली कि वो क्रांतिकारी भगत सिंह के साथ साथ पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस को भी फांसी पर चढ़ा गए। मामला सुर्खियों में आया तो जावडेकर ने ट्वीट कर सफाई देने में भी देर नहीं की। 
विज्ञापन


आइए आपको बताते हैं पूरा मामला। जबलपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेडकर एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

"इसी दौरान उन्होंने कहा जिन सेनानियों ने देश के लिए बलिदान दिया और देश आजाद हो गया उन्हें हम नमन करते हैं। कितने भी नेताजी सुभाष चंद बोस, सरदार पटेल पंडित नेहरू भगत सिंह राजगुरु सभी जो फांसी पर चढ़े क्रांति के लिए जान न्यौछावर कर दिए। महान स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने कितनी लाठियां खाई और फांसी पर लटके।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान पर शुरू हुआ विवाद तो दी सफाई

Javadekar says, Nehru, Subhash hanged as Bhagat singh

देश के शिक्षामंत्री का यह इतिहास ज्ञान सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया में जावडेकर का यह बयान ट्रॉल करने लगा। मीडिया और सोशल मीडिया में उनकी जमकर खिंचाई हुई तो जावडेकर ने सफाई देने में भी देर नहीं लगाई। 

ट्वीटर पर जावडेकर ने अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया कि यह विवाद उनके बयान में शब्दों के विराम को लेकर हुए भ्रम के कारण हुआ। मैं खबर से खुश हूं। मैं तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करता हूं। मैंने अपने बयान में गांधी, नेहरू और सुभाष का जिक्र करके विराम दे दिया था। 

इसके बाद अगले वाक्य में मैने उनका जिक्र किया जो आजादी के लिए फांसी पर लटके थे। इसको लेकर मेरे दिमाग में किसी तरह का भ्रम नहीं है। मुझे उम्‍मीद है इसके साथ ही सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed