फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jaiwardhan singh_madhya pradesh election_congress

दिग्विजय के बेटे के कदम से कांग्रेस हैरान

Fri, 01 Nov 2013 08:50 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/भोपाल Updated Fri, 01 Nov 2013 08:50 PM IST
विज्ञापन
jaiwardhan singh_madhya pradesh election_congress

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक सूची जारी होने से पहले ही शुक्रवार को मध्यप्रदेश के राघौगढ़ से अपना नामांकन फार्म भर दिया।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह और उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह इस मौके पर उपस्थित थे। जयवर्धन सिंह ने धनतेरस के इस मौके पर अपने राजनीतिक करियर का आरंभ किया है।

भाजपा की 147 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस भी अपनी 94 उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी करेगी।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने अब तक कोई आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। आधिकारिक सूची जारी होने के पहले ही कांग्रेस महासचिव के बेटे के फार्म भर देने पर सवाल ख़ड़े किए जा रहे हैं। कांग्रेस पदाधिकारी यह कहकर बचाव कर रहे हैं कि राघौगढ़ से स्क्रीनिंग कमेटी के सामने एक ही उम्मीदवार का नाम था, इसलिए वह फार्म भर देने में कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन


राघौगढ़ विधानसभा सीट गुना जिले में आती है, जहां से दिग्विजय सिंह विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे हैं। वह राघौगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष भी रहे हैं। अब राघौगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दिग्विजय सिंह भी लोकसभा चुनाव में भोपाल या सागर से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पहले उन्होंने घोषणा की थी कि वह सुषमा स्वराज के विरुद्ध विदिशा से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन सुषमा स्वराज की मजबूत स्थिति को देखते हुए इस बात की संभावना कम ही है कि दिग्विजय सिंह यह हिम्मत दिखाएंगे। राजगढ़ संसदीय सीट पर अभी उनके विश्वस्त नारायण सिंह अमलाबी सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed