{"_id":"673b6abba224aa9d9202b6e3","slug":"young-man-killed-due-to-shock-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2330943-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: धक्का लगने पर युवक की हत्या, करौंदा चौराहा की घटना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: धक्का लगने पर युवक की हत्या, करौंदा चौराहा की घटना, जानें पूरा मामला
Mon, 18 Nov 2024 10:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:37 PM IST
सार
जबलपुर में धक्का लगने पर एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला करौंदा चौराहे का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जबलपुर में ठेले पर चाय पीने के दौरान धक्का लगने की बात पर नौ युवक ने मिलकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। युवक को गले, छाती और हाथ में चोट आने के कारण गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
अधारताल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौपाटी के पीछे रहने वाले राजकुमार चौधरी शादी में चाइनीज, डोसा, चाट-फुलकी का ठेका लेता था। शादी समारोह में उसका भांजा राजकुमार डोसे तथा फुल्की का स्टॉल लगाता था। रविवार को उसने हाउसिंग बोर्ड मेला ग्राउंड में शादी की पार्टी में चौपाटी का ठेका लिया था। पार्टी खत्म होने के बाद उसका भांजा राजकुमार अन्य सहकर्मियों के साथ रात लगभग डेढ़ बजे चाय पीने के लिए करौंदा चौराहा गये थे।
विज्ञापन
इसी दौरान सौरभ पटेल, आकाश पटेल, पीयूष नौरिया सहित नौ युवक तीन दो पहिया वाहन में सवार होकर चाय की दुकान में पहुंचे। चाय पीने के दौरान राजकुमार का धक्का सौरभ को लग गया था। राजकुमार ने उसे सॉरी बोला तो सौरभ ने आक्रोशित होकर उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद चाकू निकालकर चाकू से हमला कर दिया। उसके साथियों ने भी राजकुमार पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
चाकू के वार से युवक को गले, छाती और हाथ में चोट आई थी। साथी कर्मी घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के अलावा अन्य के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश प्रारंभ कर दी है।
