{"_id":"673ca2782e3fa160c306e061","slug":"will-not-defend-farmers-accused-of-burning-stubble-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2333563-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP High Court: पराली जलाने वाले किसानों की नहीं करेंगे पैरवी, जानें MP के वकीलों ने आखिर क्यों लिया ऐसा निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP High Court: पराली जलाने वाले किसानों की नहीं करेंगे पैरवी, जानें MP के वकीलों ने आखिर क्यों लिया ऐसा निर्णय
Tue, 19 Nov 2024 08:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 08:37 PM IST
सार
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने पराली जलाने के मामले में बड़ा निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने कहा, पराली जलाने वाले किसानों की पैरवी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि पराली जलाने के आरोप में प्रकरण दर्ज होने पर आरोपी किसान के पैरवी के लिए अधिवक्ता उपस्थित नहीं होंगे। एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा की आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता डीके जैन ने बताया कि कार्यकारिणी सभा की बैठक में देश भर में पराली जलाने की घटनाओं से आम जनजीवन पर उत्पन्न होने वाले खतरों के संबंध में चिंता और चर्चा की गई। इस गंभीर समस्या के संबंध में न्यायालय और सरकार ने समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पराली जलाने से खेतों में पलने वाले जीव-जंतुओं की मौत होती है। जीव जंतु से जमीन की उर्वरक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा वायुमंडल जहरीला होता है और आम व्यक्तियों की स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ता है। खेतों की उर्वरता नष्ट होने के कारण किसानों को अधिक रासायनिक खाद का उपयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
पराली जलाने में देश में मध्यप्रदेश का प्रथम स्थान है। पराली जलाने के कारण हरियाणा, पंजाब और दिल्ली इत्यादि राज्यों में लोगों का जीवन दूभर होता जा रहा है। वर्तमान में देश में पराली जलाने का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। पराली जागरुकता की कमी तथा प्रशासन की उदासीनता के कारण ऐसा हो रहा है। देश हित में पराली जलाने पर प्रतिबंध का समर्थन करते हुए निर्णय लिया है कि ऐसा अपराध करने वाले आरोपी किसानों की पैरवी के लिए एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता पैरवी नहीं करेंगे।
विज्ञापन
