फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Weekly special train will run between Kanpur-Bengaluru via Jabalpur

Railway: जबलपुर से होकर कानपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, किन स्टेशनों पर होगा ठहराव; जानें

Sat, 26 Apr 2025 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Apr 2025 02:45 PM IST
सार

Railway News: रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Weekly special train will run between Kanpur-Bengaluru via Jabalpur
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त आवाजाही को देखते हुए और उनकी यात्रा संबंधी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रेल प्रशासन ने कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी विशेष किराये पर 6-6 ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी। ट्रेन में वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। यह विशेष ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी स्टेशनों से होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।  

विज्ञापन

कानपुर से कब छूटेगी
गाड़ी संख्या 04131, कानपुर सेंट्रल से एसएमवीबी बेंगलुरु के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 27 अप्रैल से 1 जून 2025 तक प्रत्येक रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रात 19:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन सतना में मध्यरात्रि 02:50 बजे, कटनी में भोर 04:15 बजे, जबलपुर में सुबह 05:35 बजे तथा इटारसी में सुबह 09:25 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन मंगलवार को शाम 18:30 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन पहुंचेगी। 

विज्ञापन

बेंगलुरु से कब छूटेगी
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04132, एसएमवीबी बेंगलुरु से कानपुर सेंट्रल के बीच संचालित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, 30 अप्रैल से 4 जून 2025 तक प्रत्येक बुधवार को एसएमवीबी बेंगलुरु स्टेशन से सुबह 07:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन इटारसी में दोपहर 12:30 बजे, जबलपुर में दोपहर 15:45 बजे, कटनी में शाम 17:05 बजे और सतना में शाम 18:30 बजे पहुंचेगी तथा तीसरे दिन शुक्रवार को मध्यरात्रि 02:00 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दमोह में सड़क हादसे का मामला, ट्रक की चपेट में आए पिता-पुत्र की हालत गंभीर; जानें

कहां-कहां होगा ठहराव 
यात्रा के दौरान यह ट्रेन दोनों दिशाओं में फतेहपुर, प्रयागराज, शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, चीराला, ओंगोल, नेल्लूर, गुडूर, पेरम्बूर, अरक्कोणम जंक्शन, काटपाडी, जोलारपेट्टई, बांगरपेट और कृष्णराजपुरम स्टेशनों पर ठहरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed