फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News Urinated on young man after assault

MP News: युवक के साथ अभद्रता, रुपये नहीं देने पर दो भाइयों ने पहले जमकर पीटा फिर उसके ऊपर कर दी पेशाब

Thu, 22 Aug 2024 10:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Jabalpur News Urinated on young man after assault
जबलपुर में युवक को बेरहमी से पीटते आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर के गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट करने के बाद उसके ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन


गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर की है। कुम्हार मोहल्ला निवासी युवक टिफन कलेक्शन का काम करता है। मंगलवार दोपहर को वह टिफन का कलेक्शन कर एक्टिवा गाड़ी से घर लौट रहा था। भटरा मोहल्ला में ग्रीन तथा लवी नामक दोनों भाई उससे रुपयों की मांग करने लगे। रुपये देने से इंकार करने पर उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वह युवक को झाड़ियों में ले गए और उसके ऊपर पेशाब तक कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


लूटपाट भी की
पीड़ित ने बताया कि करीब 15 मिनट तक बीच सड़क पर बदमाश उसके साथ मारपीट करते रहे, इसके बाद 15 हजार रुपए, सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। वो चार-पांच लोग थे। घटना से युवक इस कदर डर गया था कि सीधे घर गया, अगले दिन जब परिवार वाले घर आए तब उसने सारी घटना बताई। इसके बाद वह परिजनों के साथ बुधवार को गोरखपुर थाना पहुंचा, और घटना का वीडियो पुलिस को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियों में चार युवक दिखाई दे रहे है। पुलिस द्वारा सिर्फ दो युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए करने संबंध में थाना प्रभारी शर्मा का कहना है कि पीड़िता ने आरोपी भाइयों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। उसका कहना है कि दो अन्य युवक बीच बचाव कर रहे थे। पुलिस ने धारा 119, 296, 351,133 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लवी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका भाई फरार है। इसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।


सीधी में हुआ था पेशाब कांड
बता दें कि सीधी में भी पेशाबा कांड हुआ था। एक दलित पर भाजपा समर्थित आरोपी ने शराब के नशे में पेशाब कर दी थी। इसका भी वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा था। सियासत भी खूब हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed