फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Union Minister Kulaste's profanity, abused Congress MLA in a crowded meeting

MP News: केंद्रीय मंत्री कुलस्ते की बदजुबानी, भरी सभा में कांग्रेस विधायक को दी गालियां, बाद में दी सफाई

Sun, 15 Jan 2023 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Jan 2023 10:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भरी सभा में कांग्रेस पार्टी और उनके विधायक को गाली देते नजर आए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

विज्ञापन
Union Minister Kulaste's profanity, abused Congress MLA in a crowded meeting
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और मंडला के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भरी सभा में कांग्रेस पार्टी और उनके विधायक को गाली देते नजर आए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि बाद में कुलस्ते में मामले में सफाई भी दी और कहा कि वे जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि वीडियो दो दिन पुराना है। कुलस्ते मीडियाकर्मियों से चर्चा करते हुए कहते हैं कि कांग्रेसियों ने अपने 15 माह में कार्यकाल में लोगों को पानी तक नहीं पिलाया। इसके बाद वे गाली का उपयोग करते हैं। केन्द्रीय मंत्री निवास में आयोजित अपनी सभा का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि कांग्रेस व कमलनाथ ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने तब ही कहा था कि कर्ज माफी योजना को फर्जीवाड़ा थी। कानूनी प्रावधान नहीं होने के कारण एक भी व्यक्ति का कर्ज माफ नहीं होगा। इसके बाद उन्होंने बातों-बातों में निवास के विधायक को बदमाश तक कह डाला। साथ ही उनके झूठ बोलकर भागने की बात भी वे मजे लेकर बताते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो एक मिनट 21 सेकेंड का है।
विज्ञापन


मामले में सियासत शुरू
जबलपुर मध्य-उत्तर विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना का कहना है कि वायरल वीडियो से स्पष्ट हो गया कि भाजपा का चरित्र कैसा है। संवैधानिक पद पर बैठे भाजपा के नेता किस तरह की शब्दावली का प्रयोग करते हैं। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए कांग्रेस लीगल सेल से विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलते जलाएंगे, काले झंडे दिखाएंगे
वहीं मंडला जिले की निवास विधानसभा से विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले का कहना है कि कांग्रेस शासनकाल में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में विधानसभा में जवाब दिया था। केन्द्रीय मंत्री के अपशब्दों को कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध में उनके पुलते जलाएंगे और काले झंडे दिखाए जाएंगे।


अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे : कुलस्ते
केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का कहना है कि वे साथियों के अनौपचारिक चर्चा कर थे। वे सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हैं और उनका उद्देश्य किसी को अपमानित करने का नहीं है। किसी ने अनौपचारिक चर्चा का उक्त वीडियो वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed