फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Two old women were made victims by posing as policemen

Jabalpur News: पुलिसकर्मी बन दो बुजुर्ग महिलाओं को बनाया शिकार, लूट की घटना का भय दिखा 15 तोला सोना पार किया

Sat, 18 Jan 2025 09:27 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:27 PM IST
सार

जबलपुर के कैंट तथा कोतवाली अंतर्गत खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लूट का भय दिखाकर आरोपी बुजुर्ग महिलाओं से जेवरात उतरवा कर ले गए। आरोपियों ने जेवरात उतरवाने के बाद उन्हें कागज में लपेटकर महिलाओं को दिए थे।

विज्ञापन
Two old women were made victims by posing as policemen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के कैंट तथा कोतवाली अंतर्गत खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए लूट का भय दिखाकर आरोपी बुजुर्ग महिलाओं से जेवरात उतरवा कर ले गए। आरोपियों ने जेवरात उतरवाने के बाद उन्हें कागज में लपेटकर महिलाओं को दिए थे। महिलाओं ने जब कागज को खोलकर देखा तो खुद के साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने दोनों प्रकरण में मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कैंट थानान्तर्गत कटंगा कॉलोनी में 80 वर्षीय विनय टाटिया मॉर्निक वॉक कर रही थी। इसी दौरान मोटर साइकिल में आए दो व्यक्तियों ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए अपना आई कार्ड दिखाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लूट की वारदातें हो रही हैं और आरोपी महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसके बाद उन्होंने महिला से कहा कि आप हाथ में पहने सोने के कंगन को उतारकर सुरक्षित रख लें। महिला ने सोने के कंगन उतारे तो एक पुलिसकर्मी ने उसे अपने हाथ में लेकर कागज में लपेट कर वृद्धा को दे दिए। घर जाने पर पता चला कि कागज में सोने के कंगन नहीं थे।
विज्ञापन


पीड़ित वृद्ध के बेटे मुकेश टाटिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में मोटर साइकिल का पूरा नंबर नहीं आया है। सिर्फ एमपी 13 जेड ए 19 दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक युवक रेकी करते हुए नजर आ रहा है। आरोपी लगभग नौ तोला वजनी सोने के आठ कंगन ले गए हैं। इसी प्रकरण कोतवाली थानान्तर्गत जैन मंदिर के समीप देवरी जिला सागर की रहने वाली ज्योति जैन के साथ भी ऐसी ही घटना घटित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला गत दिवस जबलपुर स्थित मायके आई थी और शनिवार 8 बजे जैन मंदिर जा रही थी। तभी दो युवकों ने रोकते हुए कहा कि मैडम कल ही यहां लूट की बड़ी वारदात हो गई है। हम पुलिस वाले हैं, आप अपने जेवरात उतार लीजिए। बुजुर्ग महिला युवकों के झांसे में आने के बाद उसने सोने की 1 चचौन, 2 अंगूठी और 2 चूड़ी उतारी। बदमाशों ने अपने पास से कागज देते हुए कहा कि इसमें रख लिजिए। कागज को घर में जाकर खोलना, कुछ देर बाद संदेह होने पर उसने कागज खोला तो जेवर नकली मिले। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज प्रकरण दर्ज कर लिया है।


क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच ने आम व्यक्तियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि बाहर से आये गिरोह के सदस्यों द्वारा ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होने लोगों से आग्रह किया है कि वह ऐसे लोगों के बहकावे में नहीं आये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed