फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Twisha Sharma Case High court Issues Notice to Giribala Singh Crucial Hearing on 25 May

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस, अग्रिम जमानत रद्द करने की याचिका पर 25 मई को सुनवाई

Fri, 22 May 2026 05:08 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 05:08 PM IST
सार

त्विषा शर्मा मौत मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने आरोपी सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी किया है। उनकी अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को लेकर राज्य सरकार और त्विषा के पिता ने याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 25 मई को होगी।

विज्ञापन
Twisha Sharma Case High court Issues Notice to Giribala Singh Crucial Hearing on 25 May
त्विषा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट का नोटिस - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला उनकी बहू त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। कोर्ट ने अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अगली तारीख 25 मई तय की गई है।
विज्ञापन




सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ पैरवी करते हुए एकलपीठ को बताया कि गया था कि भोपाल की पूर्व सत्र व जिला न्यायाधीश की बहू त्विषा शर्मा की 12 मई को रात में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी। भोपाल की कटारा हिल्स पुलिस ने 14 व 15 मई की दरम्यानी रात को गिरीबाला सिंह तथा उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया था। गिरीबाला सिंह की तरफ से 15 मई को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी थी। न्यायालय ने उसी दिन उन्हे अग्रिम जमानत का लाभ प्रदान कर दिया। अग्रिम जमानत का लाभ मिलने पर वह साक्ष्यो को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि दोनों पक्ष के लोग मीडिया के माध्यम से आरोप प्रत्यारोपण कर रहे है। सुनवाई के दौरान बताया गया कि अनावेदिका की तरफ से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ है। एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई के बाद अनावेदिका को नोटिस जारी करते हुए उक्त आदेश जारी किये। प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रिम जमानत खारिज करने की मांग
त्विषा शर्मा के पिता नवनीधि शर्मा और मध्य प्रदेश सरकार ने भोपाल कोर्ट द्वारा गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह की एकल पीठ में हुई।

गौरतलब है कि 33 वर्षीय त्विषा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

गिरिबाला सिंह के बयान दर्ज कराने के लिए तीन नोटिस जारी हुए
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को तीन नोटिस दिया हैI अभी तक तीन लोगों से पूछताछ हो पाई है, लेकिन गिरिबाला सिंह से पूछताछ नहीं हो पाई हैI गिरिबाला सिंह ने पूछताछ में सहयोग नहीं किया तो हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत रद्द कराने का आवेदन लगाया जाएगाI कमिश्नर ने कहा कि भोपाल पुलिस ने इस मामले में कोई कोताही नहीं बरती हैI जांच में समय लगता हैI पुलिस ने दो दिन में दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है I इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं।

कॉल डिटेल जांच की भी मांग
परिजनों ने भोपाल जिला अदालत में एक अलग परिवाद भी दायर किया है। इसमें गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कराने और त्विषा की मौत के बाद दो दिनों तक किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी जुटाने की मांग की गई है। त्विषा के परिवार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने कहा कि पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करने में दो दिन लगाए, जबकि गिरिबाला सिंह को कुछ ही घंटों में अग्रिम जमानत मिल गई। इसी आधार पर हाईकोर्ट में उनकी जमानत रद्द करने की मांग की गई है।

क्या है पूरा मामला?
नोएडा निवासी त्विषा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से शादी की थी। समर्थ सिंह, गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। त्विषा मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी थीं और ‘मिस पुणे’ का खिताब भी जीत चुकी थीं। 12 मई को बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा का दिल्ली एम्स की टीम दोबारा करेगी पोस्टमार्टम, एमपी हाईकोर्ट के आदेश

फिलहाल पुलिस ने फरार पति समर्थ सिंह पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है, जबकि गिरिबाला सिंह को जिला अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। त्विषा के परिजन अब भी अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है।


कथित ऑडियो से बढ़ा विवाद
इसी बीच मामले में एक कथित ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया है। दावा किया जा रहा है कि इस ऑडियो में गिरिबाला सिंह और त्विषा के भाई मेजर हर्षित शर्मा के बीच बातचीत सुनाई देती है। हालांकि, ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।

परिजनों का आरोप है कि बातचीत में त्विषा की निजी जिंदगी और पुराने रिश्तों को लेकर सवाल उठाए गए, जिससे उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिवार का कहना है कि त्विषा के चरित्र पर लगातार संदेह जताया जाता था, जिससे वह तनाव में थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed