फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Tired of being tortured by his wife and her lover, the young man had committed suicide by hanging himself

Jabalpur News: पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर युवक ने लगाई थी फांसी, दोनों गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 08:37 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

जबलपुर में बीते दिनों युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज किया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Tired of being tortured by his wife and her lover, the young man had committed suicide by hanging himself
पत्नी और उसके प्रेमी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्रांतर्गत मनियारी कलां गांव में गत दिनों एक युवक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच उपरांत उसकी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर मृतक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मृतक के परिजन अभी भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


पनागर पुलिस के अनुसार मनियारी कला गांव विजय प्रधान नामक व्यक्ति का शव उसके घर में मिला था। गले पर रस्सी से कसे जाने के निशान थे। तब पत्नी ललिता प्रधान ने पुलिस को बताया था कि पति ने फांसी लगा ली। वहीं मृतक के परिजन का आरोप था कि विजय की मौत के कुछ दिन पहले ललिता ने उसे लाठी और चांटों से पीटा था। पड़ोसियों ने इसका वीडियो बनाया था। यही वीडियो परिवार ने पुलिस को देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मर्ग जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी ललिता और उसके प्रेमी राकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की भांजी शबनम ने बताया कि मामा के पास 8 एकड़ जमीन थी, जो धीरे-धीरे बिक गई। अब मामा दूसरे के खेत में काम कर रहे थे। मामी ललिता ने मामा की दवा के नाम पर लाखों रुपए की जमीन बेच दी। पैसा अपने प्रेमी राकेश बर्मन को दे दिया। युवक ने पत्नी तथा उसके प्रेमी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed