फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Three killed in collision between bike and loader auto

Jabalpur News: बाइक और लोडर ऑटो में जबरदस्त टक्कर, हादसे में तीन की मौत

Mon, 24 Nov 2025 08:13 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 08:13 AM IST
सार

बाइक सवार तीनों युवक ग्राम डुंगरिया में रिश्तेदारी में आयोजित गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

विस्तार

कुंडम थानान्तर्गत तेज रफ्तार में भागती माल वाहक ऑटो तथा मोटर साइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहन तेज रफतार में थे और घटना के बाद प्लाई से लोड ऑटो भी पलट गया था।
विज्ञापन


कुंडम थाना प्रभारी सतीष कुमार अंधवाना के अनुसार ग्राम जमुनिया निवासी छोटे लाल सिंह उम्र 60 दामाद संजर सिंह उम्र 33 साल तथा नाती राहुल सिंह उम्र 22 के साथ मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 20 जेड एस में सवार होकर ग्राम डुंगरिया में रिश्तेदारी में आयोजित गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बघराजी चौकी अंतर्गत परियट नदी के पुल के समीप से आ रहे माल वाहन ऑटो तथा उनकी मोटर साइकिल में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और टक्कर के बाद प्लाई से लोड ऑटो भी पलट गया था। दुर्घटना में चारों व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मस्तक पर चन्द्रमा लगाकर शृंगारित हुए बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा 'जय श्री महाकाल'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल में पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए कुंडम अस्पताल भिजवा था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मोटर साइकिल सवार तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed