फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   There was only one week left for the wedding, in-laws demanded 11 lakh rupees and a car

Jabalpur News: शादी से एक सप्ताह पहले ससुराल वालों ने मांगे 11 लाख रुपये और कार, युवती ने दर्ज कराई FIR

Fri, 02 May 2025 04:42 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 04:42 PM IST
सार

MP: युवती ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। बरात घर, टेंट, कैटरिंग, बैंड और कैमरे की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। अचानक रिश्ता तोड़ने से उसे और उसके परिवार को सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
There was only one week left for the wedding, in-laws demanded 11 lakh rupees and a car
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जबलपुर अधारताल की एक युवती ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 11 लाख रुपये नकद और कार की मांग करने का आरोप लगाया है। युवती का विवाह 6 मई को तय था, लेकिन शादी से ठीक एक सप्ताह पहले ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग करते हुए शादी तोड़ने की धमकी दी। इस मामले में युवती ने गोहलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

गोहलपुर थाना पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय युवती की सगाई सुहागी कृष्णा कॉलोनी निवासी शैलेन्द्र झारिया से हुई थी। 27 अप्रैल को गुलजार होटल में सगाई और लगुन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था, जिसमें लड़की पक्ष ने लड़के वालों को दो लाख रुपये नकद, सवा लाख रुपये की सोने की अंगूठी और 60 हजार रुपये के कपड़े भेंट किए थे।

विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, सगाई के दो दिन बाद 29 अप्रैल को शैलेन्द्र की मां सरोज झारिया ने उसके पिता को फोन कर 11 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने की धमकी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: लड़कियों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट, किसी ने नोचे बाल तो किसी ने मरोड़ दी कलाई; जानें मामला    

लड़की पक्ष के परिजन जब इस मामले में बातचीत करने शैलेन्द्र के घर पहुंचे, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इतनी बड़ी रकम और कार देने में असमर्थता जताई। इसके बाद शैलेन्द्र झारिया, उनकी मां सरोज झारिया, पिता भगवत झारिया, बहन शिल्पी झारिया, भाई पवन राज, आस्था झारिया, शुभम झारिया, चंद्रिका मेहरा और उमा झारिया ने शादी करने से इनकार कर दिया और यहां तक कहा कि शैलेन्द्र की शादी किसी दूसरी लड़की से कर दी जाएगी।

युवती ने बताया कि शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। बारात घर, टेंट, कैटरिंग, बैंड और कैमरे की एडवांस बुकिंग हो चुकी थी और शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे। अचानक रिश्ता तोड़ने से उसे और उसके परिवार को न केवल सामाजिक बदनामी का सामना करना पड़ा, बल्कि वे मानसिक और आर्थिक रूप से भी बुरी तरह टूट गए हैं। गोहलपुर पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed