फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   The young man went to meet his girlfriend, brother-uncle killed and threw the dead body in the river

MP News: प्रेमिका से मिलने गया युवक, भाई-चाचा ने हत्या कर शव नदी में फेंका, दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Sun, 07 May 2023 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 06:51 PM IST
सार

युवक शनिवार की रात को अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लड़की के भाई राजुल लोधी तथा चाचा राघवेन्द्र लोधी ने उसे देख लिया। दोनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की। सिर में पाइप से हमला करने के कारण युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
The young man went to meet his girlfriend, brother-uncle killed and threw the dead body in the river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमिका से मिलने आए युवक की युवती के भाई व चाचा ने हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद दोनों की लाश को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जबलपुर के कटंगी थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह के अनुसार बेलखेड़ा थानांतर्गत भैरव घाट निवासी राजा उर्फ कृष्णकांत लोधी (30) के पिता की मौत बचपन में हो गई थी। युवक की स्कूली शिक्षा पौडी स्थित ननिहाल में रहकर हुई थी। इसी दौरान गांव में रहने वाली एक युवती व उसके बीच प्रेम संबंध बन गए थे, जबकि लड़की के परिजन प्रेम संबंध के विरोध में थे। 
विज्ञापन


युवक शनिवार की रात को अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। लड़की के भाई राजुल लोधी तथा चाचा राघवेन्द्र लोधी ने उसे देख लिया। दोनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट की। सिर में पाइप से हमला करने के कारण युवक की मौत हो गई। हत्या करने के बाद दोनों ने शव को गांव की नदी में फेंक दिया। युवक का शव रविवार सुबह नदी में उतराते हुए मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में चोट के निशान होने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पाटन चौराह में शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी चाचा-भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed