{"_id":"6819ea079a191acc2308a2b4","slug":"the-union-minister-was-unable-to-board-the-train-as-it-was-running-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2913858-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की दमोह में ट्रेन छूटी, चढ़ने के प्रयास में गिरकर घायल हुए, दूसरी गाड़ी से गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव की दमोह में ट्रेन छूटी, चढ़ने के प्रयास में गिरकर घायल हुए, दूसरी गाड़ी से गए
Tue, 06 May 2025 08:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 08:23 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री रविवार सुबह लगभग 3:45 बजे दमोह स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वे दौड़कर उसमें चढ़ने का प्रयास करते हुए गिर पड़े, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट लग गई।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव हुए घायल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली से जबलपुर आ रहे केंद्रीय मंत्री और ओडिशा की सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद जुएल उरांव दमोह स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। शनिवार को वह गोंडवाना एक्सप्रेस में सवार होकर दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह उन्हें जबलपुर पहुंचकर सड़क मार्ग से मंडला जाना था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पिछले साल के मुकाबले 10वीं के रिजल्ट में 18.12 फीसदी की वृद्धि, 12वीं में भी बढ़ोतरी; जानें
विज्ञापन
रेलवे विभाग की वरिष्ठ डीएसीएम के अनुसार, केंद्रीय मंत्री रविवार सुबह लगभग 3:45 बजे दमोह स्टेशन पर ट्रेन से उतरे थे। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और वे दौड़कर उसमें चढ़ने का प्रयास करते हुए गिर पड़े, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट लग गई। ट्रेन छूटने की जानकारी उन्होंने तुरंत रेलवे स्टाफ को दी, जिसे आगे रेलवे प्रशासन तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 12वीं के वाणिज्य संकाय में ग्वालियर की रिमझिम ने लहराया परचम, प्रदेश में पहला स्थान पाया
इसके बाद केंद्रीय मंत्री को दूसरे प्लेटफार्म पर खड़ी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी 3 टियर कोच में सवार कराया गया, जिससे वह सिहोरा स्टेशन पहुंचे। वहां उनके व्यक्तिगत स्टाफ के साथ रेलवे और आरपीएफ के कर्मचारी भी मौजूद थे। प्राथमिक उपचार के बाद केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव स्टाफ सहित जबलपुर पहुंचे और फिर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंडला के लिए रवाना हो गए। रेलवे विभाग ने कहा कि स्टेशन पर ट्रेन छूटने जैसी घटना किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकती है। मंत्री के लोकेशन की पूरी जानकारी स्टाफ को थी। उन्हें तत्काल आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
