{"_id":"645e3baf0f74e3d6440e65e5","slug":"the-incident-of-gotegaon-of-narsinghpur-reached-the-hospital-with-the-patient-in-handcart-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur: पति को हाथ ठेले में रखकर अस्पताल पहुंची पत्नी, तबीयत बिगड़ने के समय कोई और साधन नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur: पति को हाथ ठेले में रखकर अस्पताल पहुंची पत्नी, तबीयत बिगड़ने के समय कोई और साधन नहीं मिला
Fri, 12 May 2023 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 06:47 PM IST
सार
पति के सीने में दर्द होने पर अस्पताल लाने के लिए साधन नहीं होने के कारण पत्नी उसे हाथ ठेले में रखकर अस्पताल पहुंची। वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला सामनेे आया है।
विज्ञापन
बीमार पति को हाथ ठेले पर रखकर अस्पताल पहुंची पत्नी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नरसिंहपुर के गोटेगांव में एक महिला तथा परिजनों द्वारा हाथ ठेले में मरीजों को अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पति के सीने में दर्द होने पर अस्पताल लाने के लिए साधन नहीं होने के कारण महिला ने मजबूरन ऐसा किया। समय पर उपचार मिलने के कारण मरीज की हालत में सुधार है।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हाथ ठेले में मरीज को लेटाकर एक महिला और परिवार के अन्य सदस्य उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। रास्ते में जिसके यह नजारा देखा वह रुककर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को कोस रहा। बताया गया कि गुरुवार को गोटेगांव के वोस मोहल्ला निवासी राकेश यादव (30) को अचानक सीने में दर्द उठा था। युवक सब्जी का कारोबार करता था और घर पर हाथ ठेला के अलावा कोई साधन नहीं था।
विज्ञापन
सीएचएमओ डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि युवक शराब का आदी है। गोटेगांव स्वास्थ्य केन्द्र में उसका उपचार करते हुए भर्ती करने की सलाह दी गई। परिजन उसे भर्ती करने तैयार नहीं थे। परिजन उसे हाथ ठेला में लेकर अस्पताल आए थे।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले डिंडौरी जिले में सड़क दुर्घटना में घायल युवक को जेसीबी से उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।