फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Students crossing the raging river risking their lives administration is not taking care

MP News: जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर रहे छात्र, लापरवाह प्रशासन नहीं ले रहा सुध, वीडियो वायरल

Fri, 16 Sep 2022 08:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 16 Sep 2022 08:28 AM IST
सार

कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के भदौरा नंबर दो में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे हैं। लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Students crossing the raging river risking their lives administration is not taking care
उफनती नदी पार करते छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले का एक दिलदहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करते नजर आ रहा हैं। वीडियो बड़वारा विकासखंड के भदौरा नंबर दो का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चे रोज नदी पार करने के लिए इसी तरह मानव श्रृखंला बनाते हैं और जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचते हैं। मामले की जानकारी प्रशासन को होने के बाद भी प्रशासन इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हैं। नदियां उफान पर हैं वहीं रपटों और पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है, लेकिन प्रशासन लोगों को ऐसी स्थिति से निपटने की दिशा में किसी तरह के प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है। कटनी जिले में उफनती नदी पार करते बच्चे किसी दिन बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

 

कटनी जिले के बड़वारा विकासखंड के भदौरा में उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे छात्र   @CollectorKatni pic.twitter.com/3zJhRFozOi

विज्ञापन
विज्ञापन
— अंकिता विश्वकर्मा (@Ankita__19) September 16, 2022

जनप्रतिनिधि भी इस और कोई ध्यान नहीं देते। ग्रामीणों ने बीते चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की ठानी थी लेकिन प्रशासन ने ग्रामीणों को इस आश्वासन के साथ मना लिया था कि जल्द ही नदी पर पुल बना कर गांव को मुख्य धारा से जोड़ दिया जाएगा। जिसके बाद टेंडर भी निकला और पुल का काम भी शुरू कर दिया गया, लेकिन जिस तय सीमा में पुल बन कर तैयार होना था वह वक्त गुजर चुका है। उसके बावजूद भी पुल का काम अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण कार्य का खामियाजा स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना छात्र जान जोखिम में डाल कर स्कूल पहुंचते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद भी लापरवाह प्रशासन के कानों में जूं नहीं रेंग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed