फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Seven people died when a truck hit a traveler returning from Prayagraj

Jabalpur Accident: महाकुंभ से लौट रहे ट्रैवलर को ट्रक ने मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे में सात की मौत, तीन घायल

Tue, 11 Feb 2025 11:41 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Feb 2025 11:41 AM IST
सार

Jabalpur Accident: महाकुंभ से लौट रही लोगों से भरी एक ट्रैवलर को जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल हैं। ट्रैवलर सवार सभी लोग आंधप्रदेश के निवासी हैं।

विज्ञापन
Seven people died when a truck hit a traveler returning from Prayagraj
जबलपुर में भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के जबलुपर जिले में एक ट्रेवलर को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग टक्कर के बाद चकनाचूर हुए ट्रेवलर में फंसे हुए हैं। वे गंभीर रूप से घायल हैं, उसने बचाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा जबलपुर से करीब 50 किलोमीटर दूर  नागपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे बजे हुआ। सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की ओर जा रहा था, इस दौरान उसने लोगों से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर  कलेक्टर दीपक सक्सेना, एसपी संपत उपाध्याय और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के जवानों ने ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। ट्रैवलर में सवार भी लोग आंधप्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। यह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आए थे। वहां से वापस घर लौटने के दौरान उनकी ट्रेवलर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो को निकाला, एक व्यक्ति अब भी ट्रैवलर में फंसा
पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में फंसे दो लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि, एक और व्यक्ति बुरी तरह से ट्रैवलर में फंसा हुआ है, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।  कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को कॉल कर हादसे की सूचना दे दी गई। गंभीर रूप से घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। परिजनों के आने के बाद उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।  
 
ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद एक कार भी टकराई
बताया जा रहा है कि ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर के बाद सामने से आ रही एक कार भी दोनों वाहनों से टकरा गई। गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार सभी लोगों की जान बच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed