फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Scorpio overturned out of control, two killed

Jabalpur News: पंक्चर बनवाकर दौड़ा रहे थे स्कॉर्पियो, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ी, दो युवकों की मौत

Wed, 21 Aug 2024 06:58 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

जबलपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों स्कॉर्पियों में सवार थे। उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
Scorpio overturned out of control, two killed
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले के डुमना नेचर पार्क के सामने अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई। हादसा बुधवार सुबह दस बजे के लगभग हुआ। उक्त हादसे में दो युवक अमन ठाकुर व विनोद बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए मामले को विवेचना में लिया है।
विज्ञापन


डुमना चौकी प्रभारी राजेश सैनी ने बताया कि शुभम यादव की स्कॉर्पियो को अमन पिता तुलाराम ठाकुर (23) व विनोद पिता सबल बैगा (19) पंचर बनवाकर वापस अपने गांव महगवां के लिए रवाना हुए थे। जब वे डुमना नेचर पार्क के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं उसमें सवार अमन व विनोद के शरीर पर गंभीर चोटें आ गई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों के जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों-रिश्तेदारों सहित गांव के अन्य लोग पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed