फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Scorpio collided with a truck and was blown to pieces, one dead, two injured

Jabalpur News: सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, एक की मौके पर मौत, दो घायल

Sun, 01 Jun 2025 09:15 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Jun 2025 09:15 AM IST
सार

जबलपुर के भेड़ाघाट में हाईवा से टकराई स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें युवक नीतेश बर्मन की मौके पर मौत हो गई। महिला सारिका और युवक अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा सुबह 5 बजे हुआ जब स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई। 

विज्ञापन
Scorpio collided with a truck and was blown to pieces, one dead, two injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्रांतर्गत भीटा रेत नाका रोड पर शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकराई स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक के शरीर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला व एक युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर की मेट्रो के फर्श पर बैठकर सफर किया तो भरना पड़ेगा जुर्माना, नशा करने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहपुरा की ओर से शनिवार सुबह 5 बजे के लगभग स्कार्पियो भेड़ाघाट की ओर रवाना हुई। स्कार्पियो जब रेत नाका की ओर बढ़ रही थी। इस दौरान सड़क किनारे खड़े हाईवा से अनियंत्रित होकर टकरा गई। हाईवा से टकराई कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार सवार नीतेश बर्मन, अर्पित व सारिका नामक महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। राह चलते लोगों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर नीतेश बर्मन को डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था, वहीं सारिका व अर्पित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है

सुबह एक एक्सीडेंट में तीन लोग घायल हुए थे, जिसमें नीतेश बर्मन नामक युवक की मौत हो गई, दो अन्य घायल हैं। उक्त वाहन चालक जबलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इसकी पुष्टि की जा रही है।

-पूर्वा चौरसिया, टीआई भेड़ाघाट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed