फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Prostitution was going on in the spa center

Jabalpur News: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, संचालिका महिला समेत छह युवती और तीन युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 11:24 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jan 2025 11:24 AM IST
सार

दबिश के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में संचालिका, उसकी असिस्टेंट और पांच युवतियां मिलीं। इनमें से तीन युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jabalpur News: Prostitution was going on in the spa center
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवतियां।

विस्तार

जबलपुर जिले के विजय नगर थाना अंतर्गत हॉट बाजार के समीप स्थित स्पा सेंटर में देह व्यापार चर रहा था। पुलिस ने दबिश देकर स्पा सेंटर की संचालिका महिला समेत 6 युवतियों और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हॉट बाजार में एक महिला द्वारा संचालित "आओ स्पा सेंटर" में देह व्यापार का अनैतिक कारोबार किया जा रहा है। इसके लिए महिला ने एक असिस्टेंट को भी रखा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार रात स्पा सेंटर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दबिश के दौरान पुलिस को स्पा सेंटर में संचालिका, उसकी असिस्टेंट और पांच युवतियां मिलीं। इनमें से तीन युवतियां और तीन युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके अलावा, पुलिस को स्पा सेंटर से अनैतिक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने सामग्री जब्त करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। स्पा सेंटर की संचालिका, उसकी असिस्टेंट और अन्य युवतियों के मोबाइल से कई नंबर और वॉट्सऐप ग्रुप भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है।

पहले भी की गई है कार्रवाई
गौरतलब है कि विजय नगर थाना क्षेत्र में कई स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। पुलिस ने पूर्व में भी कई स्पा सेंटरों में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन स्पा सेंटरों के संचालकों और वहां काम करने वाली युवतियों के कारण कई आपराधिक घटनाएं भी घटित हुई हैं।
 

spa center sex

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed