फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur News: Suspended SAF jawan surrendered after killing police constable wife

Jabalpur News: निलंबित एसएएफ जवान ने पुलिस आरक्षक पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

Mon, 04 Nov 2024 04:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 04:32 PM IST
सार

बालाघाट में वार्ड नम्बर 13, महाराणा प्रताप नगर में निलंबित आरपीएफ जवान विशाल बघेल ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी उपासना बघेल की गला दबाकर हत्या कर दी। उपासना पुलिस लाइन में आरक्षक के पद पर कार्यरत थी।

विज्ञापन
Jabalpur News: Suspended SAF jawan surrendered after killing police constable wife
मृतक उपासना बघेल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jabalpur News: निलंबित एसएएफ जवान ने पुलिस आरक्षक पत्नी गला घोंटकर की हत्या, थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन


बालाघाट के कोतवाली थाने की घटना
 जबलपुर।

एसएएफ के निलंबित जवान ने गला दबाकर अपनी पुलिस आरक्षक पत्नी कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी निलंबित आरक्षक ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था। आरोपी ने गत वर्ष अपने ससुर और साले पर भी प्राण घातक हमला किया था। हत्या के प्रयास के आरोप में वह फरवरी माह में जेल से छूटकर आया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 13 महाराणा प्रताप नगर में उपासना बघेल उम्र 28 वर्ष की उसके पति विषाल बघेल ने गला दबाकर हत्या कर दी। महिला पुलिस लाइन बालाघाट में आरक्षक के पद पर कार्यरत थी। आरोपी विशाल एसएएफ बटालियन इंदौर में जवान के पद पर पदस्थ था। उसने लगभग डेढ़ साल पूर्व अपने ससुर तथा साले पर प्राण घातक हमला किया था। जिस कारण वह लगभग एक साल जेल में रहा। फरवरी में जमानत का रिहा हुआ था। उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


बीती रात दोनों के बीच पारिवारिक बात को लेकर कलह  हो गई थी। जिस कारण निलंबित आरपीएफ जवान ने गला दबाकर अपनी आरक्षक पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने सुबह थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण करने हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचित कर मकान मालिक सहित अन्य से पूछताछ प्रारंभ कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed