फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Police caught the accused who stole by wearing women's clothes in jabalpur, jewelery confiscated

Jabalpur: महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने वाले चोर का पर्दाफाश, लाखों रुपये के जेवरात के साथ गिरफ्तार

Tue, 06 Sep 2022 02:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 02:33 PM IST
सार

जबलपुर की मदन महल पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो कि महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था।

विज्ञापन
Police caught the accused who stole by wearing women's clothes in jabalpur, jewelery confiscated
महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जबलपुर जिले की मदन महल पुलिस ने महिलाओं के कपड़े पहनकर चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लाखों के जेवरात और नगदी जब्त की गई है। आरोपी महिलाओं के कपड़े पहनकर रात में चोरी करने निकलता था और मौका मिलते ही हाथ साफ कर देता था। महिलाओं के कपड़े पहनने की वजह से उस पर किसी ने शक नहीं किया। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आरोपी महिला के कपड़े पहनकर दीवार फांदते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन

 

मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा के मुताबिक आरोपी की पहचान खेमसिंह मरावी के रूप में की गई है। हाल ही में उसने सुदामा नगर के रहने वाले मुकेश उपाध्याय के घर चोरी की थी। दरअसल मुकेश उपाध्याय 20 अगस्त को अपने ससुराल पनागर गए थे, जब वह 22 अगस्त को घर लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। जब घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। लॉकर में रखे 3 जोड़ी कान के टॉप्स, 3 मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के, चूड़ियां, नकदी चोरी हो चुके थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से हुआ खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि चोर को पकड़ने के लिए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए, जिसमें वह महिलाओं का कुर्ता पहनकर दीवाल फांदता हुआ नजर आया। फुटेज देखकर पुलिस को शक हुआ कि किसी पुरुष ने महिला के कपड़े पहने हैं। पुलिस ने जांच जारी रखी तो चोर की पहचान ऑटो चालक खेम सिंह मरावी के रूप में हुई। जब उसकी तलाश की गई तो वह मदन महल रेलवे स्टेशन के पास का पाया गया, जिसे पुलिस ने डिंडौरी से गिरफ्तार किया।
 
विज्ञापन

बदला लेने की थी चोरी
आरोपी खेम सिंह ने बताया कि तीन साल पहले मुकेश उपाध्याय ने उसके साथ मारपीट की थी, उसने बदला लेने की नियत से उसके घर पर चोरी की। पुलिस ने उसके पास से नकदी समेत 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और घटना में इस्तेमाल औजार को जब्त कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है पुलिस को अन्य चोरियों के खुलासे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed