फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Petition filed for registration of criminal case against policeman in case of indecency, MP HC seeks record

MP News: अभद्रता के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की याचिका दायर, HC ने मांगा रिकॉर्ड

Fri, 24 Mar 2023 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 24 Mar 2023 05:33 PM IST
सार

एमपी हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के मुताबिक, एक्सीडेंट के मामले में याची को फोन कर आधारताल थाने बुलाया गया था। थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक ने उससे रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से मना करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी।

विज्ञापन
Petition filed for registration of criminal case against policeman in case of indecency, MP HC seeks record
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने थाने बुलाकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस अंजली पालो की एकलपीठ ने नोटिस जारी करते हुए रिकॉर्ड तलब किया है।

विज्ञापन


याचिका ग्वारीघाट रोड निवासी अजीत सिंह आनंद की ओर से दायर की गई है। याचिका के मुताबिक, एक्सीडेंट के मामले में उसे फोन कर आधारताल थाने बुलाया गया था। थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक मनोज गोस्वामी ने उससे रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। परिवाद और अपील खारिज होने के कारण उक्त याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि परिवाद की सुनवाई के दौरान उसने न्यायालय को बताया था कि अनावेदक ने उसे गालियां दी थीं। न्यायालय ने इस आधार पर परिवाद खारिज कर दिया था कि अनावेदक ने कौन सी गाली दी। इस कारण से इस बात का निर्धारण नहीं किया जा सकता है कि उक्त गाली अश्लील प्रवृत्ति की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकलपीठ ने याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद अनावेदक पुलिस कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए रिकॉर्ड तलब किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता सलीम अहमद, विजय तिवारी तथा राजेश कनौजिया ने पैरवी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed