{"_id":"67022a3498ba58e1220ded71","slug":"one-lakh-rupees-were-stolen-from-the-account-by-hacking-the-mobile-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2185429-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मोबाइल हैक कर सहायक यंत्री के खाते से उड़ाए एक लाख, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मोबाइल हैक कर सहायक यंत्री के खाते से उड़ाए एक लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
Sun, 06 Oct 2024 12:47 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:47 PM IST
सार
गोराबाजार थाने ने एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएचई विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर 1 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
साइबर क्राइम रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मोबाइल हैक कर सहायक यंत्री के खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गोराबाजार थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को दीपक खरे (56 वर्ष), निवासी अनंत तारा, गोराबाजार, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पी.एच.ई. विभाग में सहायक यंत्री के पद पर कार्यरत हैं। उनका बैंक खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, अधारताल शाखा में है और यह खाता उनके मोबाइल नंबर से लिंक है।
शुक्रवार सुबह, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर लिया, जिससे उनके मोबाइल पर आने वाले मैसेज उस व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर ट्रांसफर हो रहे थे। इसके बाद उन्हें मैसेज मिला कि उनके खाते से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए हैं।
जब उन्होंने बैंक जाकर अपने खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए हैं। इस प्रकार धोखाधड़ी करके उनके खाते से 1 लाख रुपये का आहरण कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।