फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   One crore wheat scam in two procurement centers

Jabalpur News: दो उपार्जन केंद्रों में एक करोड़ का गेहूं घोटाला, खरीदी केंद्र प्रभारी समेत अन्य पर केस दर्ज

Sun, 25 May 2025 10:35 AM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Sun, 25 May 2025 10:35 AM IST
सार

खाद्य विभाग की रिपोर्ट और जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें विवेचना में लिया है। पुलिस की जांच में और भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
One crore wheat scam in two procurement centers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में एक बार फिर गेहूं खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। बरेला और सिहोरा थाना क्षेत्र में खाद्य अधिकारियों की शिकायत पर खरीदी केंद्र प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनों स्थानों पर करीब एक करोड़ रुपये के गेहूं की हेराफेरी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बरेला: 53 लाख से अधिक का गेहूं गायब
बरेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की ओर से की गई शिकायत में बताया गया कि श्री शक्ति संकुल स्तरीय संगठन, पिपरिया द्वारा संचालित गेहूं, जिसे पटपरा स्थित शिवांशी वेयरहाउस में रखा गया था, वहां 53 लाख 34 हजार 940 रुपये कीमत का 2051.90 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि यह गेहूं खरीदा ही नहीं गया था, फिर भी शासन से राशि प्राप्त कर ली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  45 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेहोश मिली, अंदरूनी अंग बाहर पड़े थे, कुछ देर बात मौत; यह भी आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


4104 बोरियां कम मिलीं
कलेक्टर द्वारा गठित जांच टीम को जांच के दौरान 243 किसानों का डाटा मिला, जिनसे कुल 31410.40 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई थी। वहीं, संस्था द्वारा पोर्टल पर 62820 बोरियों की खरीदी दर्ज की गई, जबकि गोदाम में गिनती करने पर केवल 58717 बोरियां ही मिलीं- यानी 4104 बोरियां कम पाई गईं। इस मामले में श्री शक्ति संकुल की प्रबंधक व खरीदी केंद्र प्रभारी शिववती आर्मो, कंप्यूटर ऑपरेटर देवी साहू, और ग्राउंड सर्वेयर आकाश ठाकुर सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


ये भी पढ़ें:  'ये मुस्लिम मोहल्ला! तिलक लगाकर आया तो उड़ा दूंगा', धमकी देकर आसिम ने नेता को जड़ा तमाचा; क्या है मामला?

मझौली: 42 लाख से अधिक की हेराफेरी
इसी तरह मझौली के ग्राम लटुआ रीछी स्थित उपार्जन स्थल 'अन्नपूर्णा आदित्य ग्रेडिंग एंड वेयरहाउस' की जांच में यह तथ्य सामने आया कि वहां 328 किसानों से समर्थन मूल्य पर 31288 क्विंटल गेहूं की खरीदी दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 19040 क्विंटल गेहूं ही मिला। यहां 1623 क्विंटल गेहूं, जिसकी कीमत 42 लाख 19 हजार 800 रुपये आंकी गई है, कम पाया गया। जांच में सामने आया कि समिति प्रबंधक व खरीदी केंद्र प्रभारी सूरज सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुश पटेल और ग्राउंड सर्वेयर हर्षित कुर्मी ने आपसी सांठगांठ कर बिना वास्तविक खरीदी के ई-उपार्जन पोर्टल पर फर्जी प्रविष्टियां कीं।

ये भी पढ़ें: प्यार, रेप और ब्लैकमेलिंग, नागदा कांड का एक आरोपी केदारनाथ भागा, ये नहीं होता तो लंबा चलता दरिंदगी का खेल

पुलिस ने दर्ज किए केस 
खाद्य विभाग की रिपोर्ट और जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें विवेचना में लिया है। जांच जारी है और मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed