फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Old man died due to tractor accident

Jabalpur News: सड़क किनारे बेटे से बात कर रहे बुजुर्ग को टैक्टर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Wed, 09 Oct 2024 05:32 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 09 Oct 2024 05:32 PM IST
सार

जबलपुर में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वे अपने बेटे से सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट
ट्रैक्टर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Old man died due to tractor accident
सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े एक वृद्ध को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


बेलखेड़ा थाने के अनुसार भगवान प्रसाद बर्मन (68) घर के समीप तिराहे पर खडे थे। उनका बेटा राजकुमार बर्मन (40) समीप ही पड़ोसी से बात कर रहा था। नवरात्रि पर्व होने के कारण सड़क पर लाइट लगी हुई थी और भरपूर प्रकाश था। इसी दौरान गांव का प्रमोद भुर्रक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्व ट्रैक्टर चलाते हुए लाया और भगवान प्रसाद को पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण वृद्ध को हाथ-पैर व सिर में गंभीर चोटें आई थी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने सूचना मिलने पर लाश को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ धारा 106;1द्ध बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक की सरगर्मी से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed