{"_id":"65b8cc7305031bbc8403a840","slug":"nitin-gadkari-mp-visit-country-will-progress-with-development-of-villages-poor-people-and-farmers-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nitin Gadkari MP Visit: गडकरी बोले- गांव, गरीब, मजदूर और किसानों का विकास जरूरी, तभी देश की प्रगति संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitin Gadkari MP Visit: गडकरी बोले- गांव, गरीब, मजदूर और किसानों का विकास जरूरी, तभी देश की प्रगति संभव
Tue, 30 Jan 2024 03:46 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:46 PM IST
सार
पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहकर बुलाते थे, आज वह प्रदेश विकास कर रहा है। जब तक गांव, गरीब, मजदूर और किसान का विकास नहीं होगा, तब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बन सकता। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कही।
विज्ञापन
जबलपुर में नितिन गडकरी सहित अन्य बीजेपी नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के जबलपुर क्षेत्र में 2,367 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक देश के गांवों, गरीबों, मजदूरों और किसानों का विकास नहीं होगा, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने न केवल सड़कें बनाई हैं। बल्कि पानी के भंडारण के लिए तालाब भी बनाए हैं और इससे जल संरक्षण भी होगा। गडकरी ने कहा कि जब तक गांव, गरीब, मजदूर और किसान का विकास नहीं होगा, तब तक देश प्रगति नहीं करेगा। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्मार्ट गांव के साथ स्मार्ट शहर विकसित करने की जरूरत है और इसमें सड़कों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
📍 मध्य प्रदेश। जबलपुर में ₹ 2,367 करोड़ से अधिक की लागत वाली 09 राष्ट्रीय राजमार्ग 🛣 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास।
विज्ञापन विज्ञापन
#PragatiKaHighway #GatiShakti #BuildingTheNation pic.twitter.com/97axxRq0f1— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) January 30, 2024
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, फग्गन सिंह कुलस्ते और राज्य के मंत्री राकेश सिंह और प्रहलाद सिंह पटेल उपस्थित रहे। बता दें कि गडकरी ने टीकमगढ़-झांसी मार्ग पर जामनी नदी पर 43 करोड़ रुपये की लागत से पुल, 148 करोड़ रुपये की लागत से चंदिया घर से कटनी बाइपास तक दो लेन की सड़क और बमीठा से खजुराहो तक चार लेन की सड़क के चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया, जिसकी अनुमानित लागत 148 करोड़ रुपये है।
इसके साथ ही उन्होंने 275 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले गुलगंज बाइपास से बरना नदी तक, बारना नदी से केन नदी तक दो लेन सड़क का नवीनीकरण (316 करोड़ रुपये), नवीनीकरण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। शहडोल से सागर दो-लेन सड़क (851 करोड़ रुपये), ललितपुर-सागर-लखनादौन मार्ग पर अंडरपास, पुल और सर्विस रोड का निर्माण (650 करोड़ रुपये), सुकतारा-कुरई-खवासा पर ओवरब्रिज (पांच करोड़ रुपये) और सुधार घुनाई और बंजारी घाटी पर ब्लैक स्पॉट (चार करोड़ रुपये)। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से कृषि, पर्यटन, उद्योग और कोयला क्षेत्रों को लाभ होगा।
