फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Naxalites tied threatening banners on Lanji Bhilai road in Balaghat

MP News: सीएम के आने के तीन दिन पहले नक्सलियों ने बांधे धमकी भरे बैनर, 20 मार्च को बालाघाट पहुंचेंगे शिवराज

Fri, 17 Mar 2023 09:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:13 PM IST
सार

नक्सलियों ने फिर बैनर-पर्चे लिखकर धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी भरे अंदाज में लिखे गए ये बैनर बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर बहेला पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सीतापाला चौकी इलाके में मिले हैं। कांद्रीघाट के जंगल में लांजी-भिलाई मार्ग पर कुछ पर्चे भी फेंके गए हैं। 

विज्ञापन
Naxalites tied threatening banners on Lanji Bhilai road in Balaghat
बालाघाट में नक्सलियों ने फिर बैनर बांधकर अपनी बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। कांद्रीघाट के जंगल में दो बैनर बंधे मिले हैं। एक में पुलिस के लिए मुखबिरी करना बंद करने और दूसरे में मध्यप्रदेश विशेष दस्ता भर्ती को बंद करने की बात लिखी गई है। बता दें कि 20 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लांजी इलाके में पहुंचेंगे। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि धमकी भरे अंदाज में लिखे गए ये बैनर बालाघाट जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर बहेला पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सीतापाला चौकी इलाके में मिले हैं। कांद्रीघाट के जंगल में लांजी-भिलाई मार्ग पर बैनर बांधकर और पर्चे फेंके गए हैं। नक्सलवादियों ने बैनर में उल्लेख किया हैं कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) नौजवानों पुलिस के लिए मुखबिरी करना बंद करो और जंगल-जमीन बचाओ। वहीं दूसरे बैनर में मध्यप्रदेश विशेष दस्ता भर्ती को बंद करो, शिवराज सरकार, मोदी सरकार मुर्दाबाद, टांडा दलम एरिया कमेटी और दडेकसा दलम लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के लिए अच्छी खबर: एसपी
इधर मामले में बालाघाट पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कांद्रीघाट के जंगल में दो बैनर मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक बैनर में नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करना बंद करो तथा दूसरे में लिखा है कि बालाघाट में पांच दिनों से चल रही मध्यप्रदेश विशेष दस्ता प्रक्रिया को बंद करो। उन्होंने कहा कि दोनों बैनर में लिखी इबारत पुलिस के लिए अच्छी खबर है। इससे इस बात की पुष्टि होती है कि पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत है, जिसके कारण नक्सलवादियों के मंसूबे पूरे नहीं हो रहे हैं। विशेष दस्ता भर्ती प्रक्रिया में बड़ी संख्या में वे बच्चे आए हैं जो नक्सल प्रभावित इलाके की भौगोलिक स्थिति, मार्गों की जानकारी रखते हैं एवं वहां के वातावरण से परिचित हैं। जिसके कारण पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में अपेक्षित सफलता मिलेगी। इसी बात को लेकर नक्सली आशंकित और भयभीत दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को आएंगे सीएम
उल्लेखनीय है कि आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लांजी आगमन होने जा रहा है। इस लिहाज से लांजी तहसील मुख्यालय में उनके आगमन पर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed