फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Murder of woman after breaking into house

Jabalpur News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से महिला को मार डाला, खून से लथपथ लाश बरामद

Mon, 26 Aug 2024 10:45 AM IST
Jabalpur bureau जबलपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:45 AM IST
सार

जबलपुर में एक महिला की घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Murder of woman after breaking into house
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर के  सिहोरा थाना क्षेत्र के एक सघन बस्ती में रहने वाली एक महिला की घर में घुसकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धारदार और भारी हथियार से महिला पर कई वार किए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी सुराग का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा ने बताया कि मृतका, चंदा श्रीवास्तव (54), वार्ड नंबर 4 की निवासी थी और घर में अकेले रहती थी। उनके पति का पहले ही निधन हो चुका था, और बेटी की शादी दिल्ली में हुई थी। बेटी लगभग 15 दिन पहले ही दिल्ली लौट गई थी। घटना की रात लगभग 9 बजे जब फोन पर संपर्क नहीं हो पाया, तो रिश्तेदार उनके घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला पर धारदार और भारी हथियार से हमला किया गया था, जिसमें उनके शरीर पर लगभग एक दर्जन चोटों के निशान मिले। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। इस घटना से सघन आबादी वाले क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल व्याप्त है। इसके साथ ही, घर में अकेले रहने वाले महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed