फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Jabalpur Murder for resisting to be woken up from sleep Narmada bank to celebrate birthday

Jabalpur Crime: नींद से उठाने का विरोध करने पर हत्या, नर्मदा तट पर जन्मदिन मनाने पहुंची थी आरोपियों की टोली

Fri, 30 Aug 2024 10:38 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 10:38 PM IST
सार

आरोपी युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार दो आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।

विज्ञापन
Jabalpur Murder for resisting to be woken up from sleep Narmada bank to celebrate birthday
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जबलपुर जिले में जन्मदिन मनाने के लिए पांच युवकों की टोली नर्मदा नदी के ग्वारी घाट पहुंची थी। नर्मदा तट के किनारे सो रहे व्यक्ति को युवक ने उठा दिया। व्यक्ति ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार दो आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।

विज्ञापन


सीएसपी गोरखपुर एचआर पांडे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्याम बैंड वाली गली थाना लार्डगंज के पीछे निवासी समित उर्फ सोनू तिवारी 35 वर्ष का ऑनलाइन सामग्री डिलीवरी का काम करता है। वह 28 अगस्त की रात को नर्मदा दर्शन करने गौरी घाट पहुंचा है। पंडा घाट में उसका कुछ लोगों से विवाद हो हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने चाकु से गोदकर उसकी हत्या कर फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने फुटेज के आधार पर रांझी निवासी अमित बेन उम्र 22 साल, निखिल गौड़ उम्र 23 साल तथा रोहित लोधी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। तीनों ने बताया कि वह तीनों अपने साथी गोलू व आदित्य सोनकर के साथ निखिल का जन्मदिन मनाने नर्मदा तट ग्वारी घाट गए थे। उन्होंने नर्मदा तट पर सो रहे समित उर्फ सोनू को उठाया तो वह विरोध करते हुए गाली-गलौज करने करने लगा, जिसके कारण उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद वह फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए फरार दोनों आरोपियों की सरगर्मी के साथ तलाश प्रारंभ कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed