फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Murder again in Jabalpur: Uncle kills nephew for not giving him alcohol

जबलपुर में फिर हत्या: शराब नहीं पिलाने पर चाचा ने भतीजे को मार डाला, आरोपी फरार

Sat, 11 Mar 2023 10:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 10:52 PM IST
सार

चाचा ने भतीजे द्वारा शराब नहीं पिलाने पर लकड़ी के बत्ते तथा ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
Murder again in Jabalpur: Uncle kills nephew for not giving him alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

जबलपुर में लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अब चाचा द्वारा भतीजे की हत्या की सनसनीखेज घटना हो गई। आरोपी चाचा ने भतीजे द्वारा शराब नहीं पिलाने पर लकड़ी के बत्ते तथा ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र की सीएसपी प्रतीक्षा राठौर के अनुसार जोगी मोहल्ला निवासी अमित उर्फ आपू बेनद 39 शुक्रवार की शाम अपने घर पर था। तभी उसका चाचा राजू बेनद आया और उसे शराब पिलाने के लिए कहने लगा। जब अमित ने अपने पास रुपये नहीं होने की बात कही तो वह उससे विवाद करते हुए गाली देने लगा। जब भतीजे अमित ने उसका विरोध किया तो आरोपी राजू ने लकडी के बत्ते तथा ईंट से उसके सिर तथा चेहरे पर वार कर दिया। शोर  सुनकर परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो चाचा फरार हो गया। युवक को घायल अवस्था में उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी फरार है, उसकी सरगर्मी के साथ तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तीन दिन में पांच हत्याएं
  • जबलपुर में बीते तीन दिनों में पांच हत्याएं हो चुकी हैं। इससे पहले बेलखेडा थाना क्षेत्र में बुधवार 8 मार्च को ग्राम पिपरिया निवासी प्रहलाद लोधी ने कुल्हाडी से हमला कर अपनी 47 साल की पत्नी तारा बाई की हत्या कर दी थी।
  • माढोताल थाना क्षेत्र के कठौदा में नंदकिशोर खटीक की आपसी विवाद के कारण हत्या कर दी गई थी।
  • गोराबाजार थाना क्षेत्र के एक फ्लैट में चौकीदारी करने वाले 65 वर्षीय गुलाब नाथ का रक्तरंजित शव मिला था।
  • माढोताल थाना क्षेत्र में ही पुताई करने वाले मजदूर सौरभ काछी की गुरुवार को चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी।
  • शुक्रवार को जोगी मोहल्ला निवासी अमित उर्फ आपू बेनद की शुक्रवार शाम उसके चाचा राजू बेनद ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed