फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP Regional Investor Summit in Jabalpur on July 20 Madhya pradesh CM Mohan Yadav

MP News: अब मोहन सरकार जबलपुर में करेगी रीजनल इन्वेस्टर समिट, हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आएंगे

Fri, 19 Jul 2024 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 19 Jul 2024 03:50 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार शनिवार को जबलपुर में अपनी दूसरी रीजनल इन्वेस्टर समिट करने जा रही है। उज्जैन की तर्ज पर यहां भी हजारों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
MP Regional Investor Summit in Jabalpur on July 20 Madhya pradesh CM Mohan Yadav
रीजनल इन्वेस्टर समिट कल जबलपुर में। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शनिवार को दूसरी रीजनल इन्वेस्टर समिट होगी। इस दौरान हजारों करोड़ रुपये के प्रस्ताव आने की उम्मीद है। इससे पहले उज्जैन में एक और दो मार्च को पहली रीजनल इन्वेस्टर समिट हुई थी, जिसमें करीब 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। मुंबई में उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान भी प्रदेश में 73 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले थे। 

विज्ञापन


डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि औद्योगिक विकास दर में मध्य प्रदेश को देश में नंबर पर लाना है। जबलपुर में होने वाली इन्वेस्टर समिट का मैं स्वागत करता हूं। मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दृष्टि से लगातार एक के बाद एक नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी प्रकार शनिवार को संस्कारधानी जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट होने जा रही है। इसमें देशभर से निवेशक, औद्योगिक घराने प्रदेश में कारोबार बढ़ाने के लिए प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन


हम यह बताना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हम सभी प्रकार के उद्योगों को लाकर ही प्रदेश का विकास कर सकते हैं। इसी थीम पर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। खासकर चिकित्सा, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रचुर संभावनाएं हैं। सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बडे उद्योगों के लिए यहां काफी अच्छा माहौल है। हम कारोबारी माहौल बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन का आवंटन होगा रद्द
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब तक हुए इन्वेस्टर समिट में मिले निवेश प्रस्तावों की समीक्षा भी की जाएगी। जो उद्योग किसी कारण से उद्योग नहीं लगा पाए हैं, उनके लिए आरक्षित जमीन लेकर किसी दूसरे उद्योग को दे दी जाएगी।  

2025 मनेगा उद्योग वर्ष 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहले ही वर्ष 2025 को उद्योग वर्ष के रूप में मनाने का फैसला किया है। उज्जैन के रीजनल इन्वेस्टर समिट और मुंबई में उद्योगपतियों के साथ की गई बैठक में 1.60 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनसे करीब दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। मुंबई में उद्योगपतियों से चर्चा के दौरान रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप ने शहडोल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश रक्षा क्षेत्र में करने की इच्छा व्यक्त की थी। बैतूल, शहडोल और दमोह में भी 17 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव जेएस डब्ल्यू लिमिटेड से आया था। 

जबलपुर में आएंगे एक हजार प्रतिनिधि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पिछले दिनों बताया था कि 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान बायर-सेलर मीट भी होगी। इस दौरान अलग-अलग कंपनियों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान 70 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। 1,222 करोड़ रुपये का निवेश हो सकता है। इसमें करीब साढ़े तीन हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। रक्षा और कृषि उत्पादों से जुड़े क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। 

...जारी रहेगा सिलसिला
उज्जैन के बाद जबलपुर में रीजनल इन्वेस्टर समिट हो रहा है। इसके बाद सितंबर में ग्वालियर, अक्टूबर में रीवा में भी इसी तरह के समिट प्रस्तावित है। सागर या दमोह में भी रीजनल समिट आयोजित होगा। 25 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कोयंबटूर में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। अगस्त में बेंगलुरू और सितंबर में दिल्ली में भी उनके अन्य उद्योगपतियों से मुलाकात के कार्यक्रम हैं। सितंबर में इंदौर में टेक्स्टाइल कॉन्क्लेव प्रस्तावित है। 

अब तक यह मिले हैं प्रस्ताव
 
एग्रो ऑयल एंड गैस 75000 करोड़
एडीएजी ग्रुप 50,000 करोड़
जेएस डब्ल्यू लिमिटेड 17,000 करोड़ 
जेके सीमेंट 4,000 करोड़
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज 4,000 करोड़
एशियन पेंटस 2,000 करोड़ 
एलएंडटी 2,000 करोड़
एचईजी 1,800 करोड़ 
वॉल्वो 1,500 करोड़ 
आयशर 1,500 करोड़ 
हिंदुस्तान इंजीनियरिंग 1,500 करोड़  
महिंद्री हॉलीडे 750 करोड़
योटा डेटा सर्विसेस 500 करोड़
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 450 करोड़
ओबेराय होटल ग्रुप 400 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed