{"_id":"63c5252090ebf5220d71586e","slug":"mp-news-youth-stabbed-with-knife-due-to-alcoholism-in-jabalpur-died-during-treatment-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में शराबखोरी के चलते युवक पर चाकू से वार, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में शराबखोरी के चलते युवक पर चाकू से वार, इलाज के दौरान मौत
Mon, 16 Jan 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Jan 2023 03:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में शराबखोरी के चलते एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जबलपुर जिले में मदन महल थानान्तर्गत शराब पीने के बाद पैसे के लेनदेन पर हुए विवाद के कारण युवक पर उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से जांघ की नस कटने के कारण युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मदन महल पुलिस के मुताबिक, आमनपुर निवासी मंगलेश पटेल (38) पेशे से ऑटो चालक है। शराब के नशे में रुपये के लेने-देन पर तोता उर्फ शोभित (20) और सागर (19) विवाद कर रहे थे। मंगलेश विवाद को शांत करवाने के लिए बीच-बचाव करने लगा, जिसके कारण दोनों युवक और उसके साथी भड़क गए। उन्होंने मंगलेश की जांघ पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए।
विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चाकू के वार से जांघ की नस कट गई थी। अधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन युवकों को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
