{"_id":"640d42f6b92c56f00b047318","slug":"mp-news-two-in-custody-from-seoni-madhya-pradesh-case-of-bomb-blast-and-burning-of-national-flag-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी से NIA ने दो को लिया हिरासत में, बम ब्लास्ट और राष्ट्रध्वज को जलाने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी से NIA ने दो को लिया हिरासत में, बम ब्लास्ट और राष्ट्रध्वज को जलाने का मामला
Sun, 12 Mar 2023 08:44 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:44 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मध्यप्रदेश के सिवनी से शनिवार रात को दो लोगों को हिरासत में लिया है। बम ब्लास्ट और कर्नाटक के शिवमोगा में पिछले साल राष्ट्रध्वज जलाने के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एनआईए ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मध्यप्रदेश के सिवनी से दो लोगों को हिरासत में लिया है। उन पर लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप हैं। एनआईए ने तीन लोगों के घरों पर छापे मारे थे। हालांकि, हिरासत में दो को ही लिया है। इनके नाम अब्दुल अजीज, 40 वर्ष, और शोएब खान, 26 वर्ष, बताए जा रहे हैं। दोनों ही सिवनी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पिछले साल कर्नाटक के शिवमोगा में तीन आईएसआईएस आतंकियों ने राष्ट्रध्वज को जलाया था। इसी सिलसिले में दोनों से पूछताछ हो रही है। साथ ही एक बम ब्लास्ट में उनके कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। सिवनी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि एनआईए टीम ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, हार्ड डिस्क और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सामग्री में लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को भड़काने से जुड़ी अपील का साहित्य भी मिला है।
विज्ञापन
