फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Male tiger shifted from Kanha to Mukundpur Safari, decision taken considering the tendency to attack

MP News: कान्हा से मुकुंदपुर सफारी शिफ्ट किया गया नर बाघ, हमले की प्रवृत्ति को देखते हुए लिया गया निर्णय

Thu, 15 Feb 2024 04:33 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:33 PM IST
सार

बाघ को मुकुंदपुर सफारी सतना में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए थे। बाघ को गुरुवार की सुबह वन्य प्राणी चिकित्सक एव अधिकारियों द्वारा निश्चेत किया गया। 

विज्ञापन
MP News: Male tiger shifted from Kanha to Mukundpur Safari, decision taken considering the tendency to attack
कान्हा से मुकुंदपुर सफारी भेजा गया बाघ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कान्हा टाइगर रिजर्व से नर बाघ को सतना स्थित मुकुंदपुर सफारी शिफ्ट किया गया है। मनुष्य के समीप जाने तथा आहट मिलने पर हमले के प्रयास के व्यवहार के कारण उसे मुक्त वन में छोड़ा जाना सुरक्षित नहीं था।
विज्ञापन


कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के डायरेक्टर एसके सिंह के अनुसार नर बाघ को जनवरी 2023 में संजय गांधी टाइगर रिजर्व के दुबरी परिक्षेत्र से लाया गया था। वन क्षेत्र में पुनर्स्थापना हेतु प्रशिक्षित करने मुक्की परिक्षेत्र स्थित घोरेला बाघ बाड़ा में रखा गया था। बाघ द्वारा शिकार की जाने कर प्रवृत्ति प्राकृतिक थी। उनके मनुष्य के समीप जाने तथा आहट मिलने पर नजदीक जाने के व्यवहार के कारण उसे मुक्त वन में छोड़ा जाना सुरक्षित नहीं था।
विज्ञापन


 

MP News: Male tiger shifted from Kanha to Mukundpur Safari, decision taken considering the tendency to attack
बाघ को शिफ्ट करने से पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक द्वारा बाघ को मुकुंदपुर सफारी सतना में स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए थे। बाघ को गुरुवार की सुबह वन्य प्राणी चिकित्सक एव अधिकारियों द्वारा निश्चेत किया गया। स्वास्थ्य परिक्षण करने के बाद उसे विशेष वाहन से मुकुंदपुर सफारी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed