{"_id":"65f088f5b6c36dd54308f020","slug":"mp-news-lovers-staying-in-hotel-consumed-poison-both-died-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: होटल में रुके प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौके पर मौत तो युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: होटल में रुके प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौके पर मौत तो युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा
Tue, 12 Mar 2024 10:25 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:25 PM IST
सार
जबलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने होटल में जहर खाकर जान दे दी। दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में थे। शादी की बात पर विवाद के चलते दोनों ने जान दे दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद होटल के बाहर लगी भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के मदन महल थानान्तर्गत अंडर ब्रिज के पास स्थित एक होटल में रुके प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। जहर खाने के कारण युवती की होटल में मौत हो गई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के अनुसार अंडर ब्रिज स्थित आराध्या होटल में प्रेमी युगल रुके हुए थे। मंगलवार शाम लगभग 4 बजे सूचना प्राप्त हुई कि होटल में रुकी एक युवती की जहर खाने के कारण मौत हो गई। होटल में रुके युवती व युवक के बीच में विवाद होने के बाद युवक कमरे से बाहर आया था। युवक ने होटल कर्मचारियों को सूचना दी कि उन दोनों ने जहर का सेवन कर लिया है। होटल कर्मी कमरे के अंदर गए तो युवती की मौत हो गई थी। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई।
युवती के शिनाख्त दमोह नाका निवासी आकांक्षा गोस्वामी (22) के रूप में हुई है। युवक बजरंग नगर निवासी विपिन पटेल (28) है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती व युवक के पिता की पूर्व में हो चुकी है। युवती अपनी मां के साथ दमोह नाका क्षेत्र में रहने लगी थी। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने जहर का सेवन कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोकल व्यक्तियों को दिया कमरा
इस पूरे घटना क्रम में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। होटल प्रबंधन के लोकल रहने वाले युवक-युवती को कमरा किराये पर दिया था।