फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Five including former MLA Rambai sentenced to three months in jail for threatening electricity worker

MP News: पूर्व विधायक रामबाई सहित पांच को बिजलीकर्मी को धमकाने पर सजा, MPMLA कोर्ट ने दिया तीन माह कारावास

Wed, 31 Jan 2024 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

2016 में रामबाई ने विधायक रहते हुए अपने समर्थकों के साथ एक बिजलीकर्मी के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए समर्थक पर कार्यवाही करने पर धमकाया था। मामले में कोर्ट ने अब तीन माह के कारावास की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
MP News: Five including former MLA Rambai sentenced to three months in jail for threatening electricity worker
पूर्व विधायक रामबाई - फोटो : social media

विस्तार

एमपी-एमएलए की स्पेशल कोर्ट ने बिजली कर्मी को धमकाने के अपराध में पथरिया विधानसभा की पूर्व विधायक रामबाई सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। विशेष न्यायाधीश ने सभी आरोपियों को तीन-तीन माह के कारावास तथा जुर्माना की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार 2016 में रामबाई ने विधायक रहते हुए अपने समर्थकों के साथ एक बिजलीकर्मी के घर पहुंचकर हंगामा करते हुए समर्थक पर कार्यवाही करने पर धमकाया था। विधायक रामबाई का एक समर्थक चोरी की बिजली से चक्की चला रहा था। जिसकी शिकायत पर बिजली विभाग के दस्ते ने दबिश देकर प्रकरण कायम कर लिया। इससे आक्रोशित होकर विधायक व उसके समर्थक बिजली कर्मी के घर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया था। इससे बिजली कर्मी व उसका पूरा परिवार दहशत में आ गया।
विज्ञापन


बिजली कर्मी की रिपोर्ट पर दमोह कोतवाली पुलिस ने विधायक रामबाई व समर्थक पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य के विरुद्ध अपराध प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में चालान पेश किया। विशेष न्यायालय ने पेश किए गए साक्ष्य तथा गवाहों के आधार पर आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed