{"_id":"65281c1c6016934a3c0f48d3","slug":"mp-news-eow-arrested-prem-masih-in-land-scam-case-search-continues-for-former-bishop-pc-singh-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जमीन घोटाले मामले में प्रेम मसीह को EOW ने किया गिरफ्तार, पूर्व बिशप पीसी सिंह की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जमीन घोटाले मामले में प्रेम मसीह को EOW ने किया गिरफ्तार, पूर्व बिशप पीसी सिंह की तलाश जारी
Thu, 12 Oct 2023 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 12 Oct 2023 09:47 PM IST
सार
जमीन घोटाले में वांछित प्रेम मसीह (70) को जबलपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वो इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 6 ई-6073 में सवार होकर जबलपुर से दिल्ली जाने वाला था। मामले में पूर्व बिशप पीसी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
EOW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक अपराध अन्वेषण (ईओडब्ल्यू) ने जमीन घोटाले के मामले में यूनाइटेड चर्च ऑफ नार्दन इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम मसीह को जबलपुर एयरपोर्ट गिरफ्तार कर लिया है। ईओडब्ल्यू ने पूर्व बिशप पीसी सिंह प्रेम मसीह के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पीसी सिंह फरार है।
ईओडब्ल्यू सूत्रों ने बताया कि जबलपुर के स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड स्थित 6.554 एकड़ भूमि क्रिश्चियन मिशनरी सोसाइटी ऑफ ओहियो यूएसए मार्फत सेनरेंड वेन्हन अलेक्जेंडर ऑफ जबलपुर के नाम पर साल 1919-20 को लीज पर दी गई थी। समय-समय पर उक्त जमीन का लीज नवीनीकरण करवाया गया था। लीज का अंतिम नवीनीकरण साल 1999 तक था। इसके बावजूद भी यूनाइटेड चर्च ऑफ नार्दन इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहते हुए पीसी सिंह ने उक्त जमीन से 4000 वर्गफुट जमीन की लीज अपने नाम पर करवा ली। भूमि का पंजीयन प्रेम मसीह मैनेजिंग डायरेक्ट यूनाइटेड चर्च ऑफ नार्दन इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन द्वारा पूर्व बिशप पीसी सिंह के नाम पर किया गया था। पंजीयन के समय पेश किए गए दस्तावेज में लीज 2029 तक होने के फर्जी दस्तावेज भी पेश किए गए थे। वर्तमान में उक्त जमीन का मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। ईओडब्ल्यू भोपाल ने आरोपी पीसी सिंह तथा प्रेम मसीह के खिलाफ धारा 406, 420,467,468,471 तथा 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था। मामले में दोनों की तलाश की जा रही थी।
ईओडब्ल्यू को सूचना प्राप्त हुई कि गुरुवार शाम प्रेम मसीह (70) इंडिगो फ्लाइट क्रमांक 6 ई-6073 में सवार होकर जबलपुर से दिल्ली जाने वाला है। ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे जबलपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व बिशप पीसी सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सूत्रों से अनुसार प्रेम मसीही उक्त अपराधिक प्रकरण में जमानत के लिए अधिवक्ता से मिलने जबलपुर आया था।