{"_id":"65a7d360f80bda17e504ef35","slug":"mp-news-dead-body-of-a-woman-found-buried-in-a-vacant-plot-of-colony-in-mandla-revealed-due-to-foul-smell-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मंडला में कॉलोनी के खाली प्लॉट में दफन मिली महिला की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मंडला में कॉलोनी के खाली प्लॉट में दफन मिली महिला की लाश, बदबू आने पर हुआ खुलासा
Wed, 17 Jan 2024 06:47 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंडला
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Jan 2024 06:47 PM IST
सार
मंडला में एक खाली प्लॉट में दफन महिला का शव बरामद किया गया है। बदबू आने पर शव का पता चला। मृतिका का उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शव हड्डी के कंकाल में तब्दील हो गया है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडला जिले के कोतवाली थानांतर्गत कॉलोनी के खाली प्लॉट में एक महिला की लाश मिलने का मामला सामने आया है। बदबू आने पर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लाश को बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला की लाश सात-आठ दिन पुरानी होने के कारण पूरी तरह से डिकम्पोज हो गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान के अनुसार मंगलवार शाम शारदा कॉलोनी निवासी लोगों ने पुलिस को सूचित किया है कि खाली प्लॉट से बहुत बदबू आ रही है। प्लॉट के जिस स्थान बद्बू आ रही थी, उसकी खुदाई करवाई गई। खुदाई के दौरान मिट्टी के अंदर एक महिला का शव मिला। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद लाश को मोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना प्रभारी खान के अनुसार मृतिका का उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शव हड्डी के कंकाल में तब्दील हो गया है। मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है तथा शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने मर्ग कायम का प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है कि महिला की हत्या कर लाश छुपाने के लिए उसे दफनाया गया होगा। मृत्यु का सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।