फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP News: Car overturns after hitting divider in Katni, Two dead, one woman in critical condition

MP News: कटनी में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दो की मौत, एक महिला की हालत गंभीर

Wed, 20 Sep 2023 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 07:12 PM IST
सार

बड़वानी के गल्ला व्यापारी की कार कटनी के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। 

विज्ञापन
MP News: Car overturns after hitting divider in Katni, Two dead, one woman in critical condition
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कटनी में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर घायल है। उनकी कार डिवाइडर से टकराकर खेत में भरे पानी में पलट गई। हादसा माधवनगर थाना इलाके में हुआ है। बड़वानी जिले के निवासी कार सवार मुहास स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
विज्ञापन


माधवनगर थाना प्रभारी मनोज गुप्त के अनुसार बड़वानी जिले के निवासी अंकुश गोयल (36) गल्ला व्यापारी थे। वे अपनी कार क्रमांक एमपी 09 पीई 1128 में सवार होकर पत्नी रूची गोयल (35) तथा कार चालक दायाराम सोलंकी के साथ मुहास स्थित मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। पिपरौथा मोड स्थित अग्रवाल ढाबे की सामने सुबह लगभग 9.00 बजे कार रोड डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद चालक कार से नियंत्रण खो बैठा था। अनियंत्रित कार खेत में बने पानी के गड्ढे में घुस गई। इस घटना में चालक तथा अंकुश गोयल की मौत हो गई तथा महिला को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed