{"_id":"687f5b97fcfbfc166b0903dd","slug":"mp-news-attack-on-complaining-in-somnath-express-vadodara-division-started-legal-action-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सोमनाथ एक्सप्रेस में शिकायत करने पर हमला, वडोदरा मंडल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सोमनाथ एक्सप्रेस में शिकायत करने पर हमला, वडोदरा मंडल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जबलपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:06 PM IST
सार
सोमनाथ एक्सप्रेस (वेरावल-जबलपुर) में एक यात्री ने रेलवे ऐप पर खाना और पानी की अधिक कीमत व खराब गुणवत्ता की शिकायत की थी। इस पर वेंडरों ने वडोदरा-रतलाम रेलखंड के बीच यात्री से मारपीट की।
विज्ञापन
वडोदरा मंडल ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11463) में एक यात्री से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना तब घटी जब यात्री ने रेलवे एप के माध्यम से पेंट्रीकार वेंडरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में भोजन और पानी के अधिक दाम व खराब गुणवत्ता का उल्लेख किया गया था। इस पर नाराज वेंडरों ने वडोदरा और रतलाम रेल मंडल के बीच यात्री के साथ मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जबलपुर रेल मंडल ने गंभीरता दिखाते हुए वडोदरा रेल मंडल को पत्र लिखा। इसके बाद वडोदरा रेल मंडल ने दोषी वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वेंडरों पर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना 15 जुलाई को हुई। यात्री स्लीपर कोच में सफर कर रहा था और उसने खाने की कीमतें तय दर से अधिक व क्वालिटी खराब होने की शिकायत की थी। इस पर वेंडरों ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की। सभी आरोपी वेंडर एक जैसी यूनिफॉर्म में थे।
ये भी पढ़ें: सागर के 4 सरपंच और दमोह के एक जनपद सदस्य पद के लिये मतदान आज,आईपीबीएमएस तकनीक का होगा उपयोग
विज्ञापन
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, पेंट्रीकार का टेंडर घटना से एक दिन पहले ही समाप्त हो गया था। बावजूद इसके, मारपीट जैसी घटना को देखते हुए संबंधित वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ की गई है। मामले ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।