फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   MP High Court Life imprisonment to nine accused on murder charges

MP High Court: हत्या के आरोप में नौ आरोपियों को आजीवन कारावास, तलवार, रॉड और बेसबॉल से किया था हमला

Sat, 23 Dec 2023 08:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Dec 2023 08:33 PM IST
सार

MP High Court: मध्यप्रदेश की जबलपुर खंडपीठ ने हत्या के मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने हत्या में शामिल नौ आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दें कि आरोपियों ने तलवार, रॉड और बेसबॉल से हमला किया था।

विज्ञापन
MP High Court Life imprisonment to nine accused on murder charges
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

आपसी रंजिश में तीन युवकों पर प्राण घातक हमला करने तथा एक आरोपी की हत्या करने के आरोप में न्यायालय ने नौ आरोपियों को आजीवन कारावास सहित अन्य सजाओं के तहत दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट गिरीश दीक्षित ने आरोपियों को ढाई-ढाई हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार, गढ़ा (जबलपुर) थानान्तर्गत परम मैरिज गार्डन के सामने आरोपियों ने आपसी रंजिश के कारण तलवार, लाठी, रॉड और बेसबॉल के डंडे से नितिन चक्रवर्ती, आकाश पटेल, वैभव पटेल और रंजित सिंह पर हमला कर दिया था। हमले में नितिन चक्रवर्ती की मौत हो गई थी तथा अन्य तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर आरोपी सचिन चक्रवर्ती, नितिन चक्रवर्ती, गोपाल चक्रवर्ती, तरुण चक्रवर्ती, करन चक्रवर्ती, दयाशंकर, रंजित चक्रवर्ती, विक्की, तरुण तथा संतोष को हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपियों को हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत अधिकतम आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed