{"_id":"63fccad6b7f7c165a7051a19","slug":"mp-high-court-dismisses-petition-seeking-change-of-date-of-birth-many-years-after-declaration-of-result-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP High Court: जन्मतिथि बदलने की याचिका निरस्त, परीक्षा परिणाम घोषित होने के कई सालों बाद की गई थी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP High Court: जन्मतिथि बदलने की याचिका निरस्त, परीक्षा परिणाम घोषित होने के कई सालों बाद की गई थी मांग
Mon, 27 Feb 2023 08:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Feb 2023 08:53 PM IST
सार
छिंदवाड़ा के रहने वाले महेंद्र चंद ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में हायर सेकंडरी परीक्षा की मार्कशीट में जन्मतिथि में परिवर्तन की मांग करते हुए आवेदन दिया था। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने देरी का हवाला देते हुए आवेदन निरस्त कर दिया। एचसी ने इस मामले में सुनवाई करते हुए एससी के एक न्यायदृष्टांत का हवाला दिया और याचिका को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
विस्तार
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने परीक्षा परिणाम घोषित होने के कई सालों बाद जन्मतिथि बदलने की मांग वाली याचिका निरस्त कर दी। न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने अपने आदेश में साफ किया कि परिणाम घोषित होने के बाद एक निश्चित अवधि में ही परिवर्तन की गुंजाइश होती है। लेकिन इस मामले में 30 वर्ष बाद दावा किया गया है। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायदृष्टांत का हवाला दिया। एचसी ने कहा कि नाम में परिवर्तन कभी भी किया जा सकता है, लेकिन जन्मतिथि में नहीं।
विज्ञापन
महेंद्र चंद छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं। चंद ने माध्यमिक शिक्षा मंडल में हायर सेकंडरी परीक्षा की मार्कशीट में जन्मतिथि में परिवर्तन की मांग करते हुए आवेदन दिया था। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने देरी का हवाला देते हुए आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से अधिवक्ता अक्षांश श्रीवास्तव ने दलील पेश की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार रिजल्ट घोषित होने के तीन वर्ष तक जन्मतिथि में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जन्मतिथि के सुधार और नाम में बदलाव करने के नियमों में बहुत अंतर है।
विज्ञापन
