{"_id":"654241207c2e69cfac0cb7c2","slug":"mp-elections-2023-satta-ka-sangram-in-jabalpur-leaders-answered-public-s-questions-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Elections: जबलपुर में हुआ 'सत्ता का संग्राम'; नेताओं ने दिए जनता के सवालों के जवाब, आपस में आरोप भी लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Elections: जबलपुर में हुआ 'सत्ता का संग्राम'; नेताओं ने दिए जनता के सवालों के जवाब, आपस में आरोप भी लगाए
Wed, 01 Nov 2023 07:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:09 PM IST
सार
Assembly Elections 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के होने वाले रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। इसी सिलसिले में आज जबलपुर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जहां नेताओं ने जनता के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को कवर करने के लिए अमर उजाला का रथ ‘सत्ता का संग्राम’ जबलपुर पहुंचा। इस दौरान राजनेताओं से जबलपुर वासियों के किस मुद्दे को लेकर क्या कदम उठाएंगे आदि सवाल पूछे गए। राजनीतिक दलों के पास वोट मांगने को लेकर क्या ठोस कारण हैं, किस वजह से वे चुनाव में खड़े हुए हैं। इन सवालों के जवाब देते हुए अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने जनता के सवालों के जवाब दिए। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जनता उन्हें ही क्यों वोट दे।
'भाजपा को जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है'
अमर उजाला से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव के लिए करती है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन जब हम बाहर निकलते हैं तो हर गली मोहल्ले में हमारी पॉलिसीज का रिफ्लेक्शन दिखता है। महिलाएं बाहर निकलकर आशीर्वाद देती हैं कि आपकी पार्टी की सरकार गजब का काम कर रही है। लाडली बहना योजनाओं का रिफ्लेक्शन ग्राउंड पर आपको देखने को मिलेगा। तो भाजपा को जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है।
विज्ञापन
'भाजपा पर विकास के पांच साल भारी हैं'
कांग्रेस कार्यकर्ता अजय रावत ने कहा कि हमारे विधायक विनय सक्सेना जी हैं जिन्हें कांग्रेस ने फिर प्रत्याशी बनाया है। सतत जनता के बीच में रहे हैं। पांच वर्षों तक काम किया है। करीब 18 वर्ष भाजपा के जनप्रतिनिधि रहे, उन पर पांच साल भारी हैं विकास के नाम पर। जनता के दिलों में उनका एक स्थान है और उन्होंने काम किया है। लोगों के सतत संपर्क में रहे हैं। इसलिए जब हम दोबारा लोगों के बीच जा रहे हैं तो दोबारा आशीर्वाद मिल रहा है।
'भाजपा ने लोगों की समस्याओं को समझा'
बीजेपी नेता मुकुल कुमार बाजपेयी ने कहा कि भाजपा ने लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं, जो एक निम्न स्तर पर व्यक्ति की जो समस्याएं हैं परिवार चलाने की स्थिति हो, बच्चों को पढ़ाने की स्थिति हो और घर का किराना हो। इस स्थिति को भाजपा ने समझा और लाडली बहना योजना में जो राशि दी जा रही है उसका सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति में भी इसका बहुत प्रभाव देखने को मिल रहा है।
'हम लोगों को पंगु क्यों बना रहे'
वहीं, कांग्रेस नेता ने कहा कि ये देश-प्रदेश आज इस स्थिति में पहुंच गया है कि महिलाओं को अनुदान देना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति क्यों आई आखिर। जबकि ये वादे किए जा रहे हैं कि हम रोजगार देंगे। हम क्यों किसी को पैसा दें। हम रोजगार दें न लोगों को, शिक्षा दें और स्वास्थ्य दें जिससे कि उसके परिवार का उत्थान हो। एक व्यक्ति को पांच सौ रुपये, हजार रुपये या 15 सौ रुपये जो भी दिया जा रहा है। चाहे वो कोई भी सरकारें हों लेकिन आप उसको सक्षम बनाइएगा। ताकि वो अपने घर के लोगों की मदद कर सके। उसकी मदद सरकार क्यों करे। उसको आप शिक्षित बनाइए, रोजगार दीजिए कि वो आगे जाकर अपने परिवार का विकास कर सके। हम उसको पंगु क्यों बना रहे हैं।