{"_id":"653aa203a3610d2c2d0e8e85","slug":"mp-election-2023-gaurishankar-bisen-filed-nomination-bjp-has-made-daughter-mausam-its-candidate-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भाजपा ने मंत्री बिसेन का टिकट काटकर बेटी को बनाया प्रत्याशी, अब पिता ने नामांकन भरकर चौंकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भाजपा ने मंत्री बिसेन का टिकट काटकर बेटी को बनाया प्रत्याशी, अब पिता ने नामांकन भरकर चौंकाया
Thu, 26 Oct 2023 10:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:59 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम के कार्यालय पहुंचकर बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। भाजपा ने उनका टिकट काटकर बेटी मौसम को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
गौरीशंकर बिसेन ने नामांकन दाखिल किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक घटनाक्रम में चौंकाने वाले फैसले हो रहे हैं। बेटी को टिकट मिलने के बावजूद भी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट सीट से नामांकन दाखिल किया। अब इसके सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं।
बता दें कि गुरुवार को कैबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम के कार्यालय पहुंचकर बालाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है। इस सीट से वे अपने स्थान पर बेटी मौसम हरिनखेडे़ को टिकट दिलाने के लिए प्रयासरत थे। अपने प्रयास में वे सफल रहे और भाजपा ने 21 अक्टूबर को जारी की सूची में बालाघाट से उनकी बेटी मौसम को उम्मीदवार घोषित किया था। अब गौरीशंकर बिसेन के नामांकन दाखिल करने से हर कोई अचंभे में है।
मौसम भी भरेंगी नामांकन
नामांकन पत्र प्रस्तुत करते समय उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत रेखा बिसेन, जिला भाजपा अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा कहा कि बेटी मौसम हरिनखेडे़ अस्वस्थ है और फिलहाल बाहर है। सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने आज नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है लेकिन मौसम भी नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगी।
विज्ञापन
परिवारवाद के आरोप
राजनीतिक पर्यवेक्षक और भाजपा के एक गुट से यह खबर निकलकर आ रही है कि मौसम हरिनखेडे को टिकट मिलने की घोषणा से पार्टी में अंसतोष उभर कर सामने आया रहा हा। बिसेन पर परिवारवाद को बढ़ावा देने आरोप लग रहे हैं।