{"_id":"6849ad62f30d98f259054a32","slug":"minor-son-killed-his-father-to-save-his-mother-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-3050395-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: मां को बचाने के लिए नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की कर दी हत्या, हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: मां को बचाने के लिए नाबालिग बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की कर दी हत्या, हत्या का मामला दर्ज
Thu, 12 Jun 2025 11:23 PM IST
जबलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:23 PM IST
सार
जबलपुर के नयाखेड़ा गांव में नाबालिग बेटे ने मां पर हमला करने जा रहे पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पारिवारिक विवाद के चलते गुस्से में आकर बेटे ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा में पारिवारिक विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां पर हमले की कोशिश कर रहे पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर को अभिरक्षा में लेकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-विधवा महिला को धमकाकर किया दुष्कर्म, धर्मांतरण का बनाया दवाब, आरोपी बादशाह खान गिरफ्तार
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, ग्राम नयाखेड़ा निवासी गोविंद मल्लाह (40) और उसकी पत्नी रेवतीबाई मल्लाह (38) मजदूरी करते हैं। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। पिछले कई दिनों से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार रात करीब 8 बजे जब गोविंद घर पहुंचा, तो पत्नी रेवतीबाई अपनी बेटी के साथ घर के बाहर खाना बना रही थी। तभी गोविंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी और घर का सामान बाहर फेंकने लगा। जब रेवतीबाई ने विरोध किया, तो गोविंद ने उसे जमीन पर पटक दिया और कुल्हाड़ी लेकर उस पर हमला करने दौड़ा। इसी दौरान उनके 17 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को बचाने के लिए साहसिक कदम उठाते हुए पिता के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और गुस्से में आकर उसी कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। नाबालिग ने तब तक वार किए जब तक गोविंद की मौके पर ही मौत नहीं हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पत्नी की शराब की लत बनी काल, पति ने पीट-पीटकर ले ली जान
पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। आरोपी किशोर वारदात के बाद फरार हो गया था, लेकिन बेलखेड़ा पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे तलाशकर अभिरक्षा में ले लिया है। एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बेटे ने यह कदम मां की जान बचाने के लिए उठाया।
