फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Memorandum submitted against the screening of Yadav Ji's Love Story film

यादव जी की लव स्टोरी पर बवाल: जबलपुर में फिल्म के खिलाफ बढ़ा विरोध, यादव महासभा ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Feb 2026 02:21 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 02:21 PM IST
सार

जबलपुर में ‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के खिलाफ विरोध बढ़ता चला जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Memorandum submitted against the screening of Yadav Ji's Love Story film
फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के प्रदर्शन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने सुनवाई से इनकार कर दिया है। इसके बाद भी विरोध का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में अखिल भारतीय युवा यादव महासभा के पदाधिकारियों और यादव समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 27 फरवरी को प्रस्तावित फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


महासभा का आरोप है कि फिल्म के शीर्षक और कथानक से यादव समाज की छवि प्रभावित हो सकती है। साथ ही महिलाओं के आपत्तिजनक चित्रण और एक विशेष समुदाय को लक्षित किए जाने की आशंका जताते हुए कहा गया कि इससे सामाजिक सौहार्द पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: छिंदवाड़ा में डॉक्टर की सूझबूझ से मासूम की जान बची: 65% तक गिरा था ऑक्सीजन लेवल, सीपीआर देकर बचाई जान


प्रदर्शनकारियों ने फिल्म का शीर्षक बदलने और निर्माता-निर्देशक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग भी की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उल्लेखनीय है कि फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस जारी है और कई राज्यों में विरोध की तैयारी की खबरें सामने आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed