फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Madhya Pradesh: Two more arrested for supplying explosives and weapons to Naxalites, 10 arrested so far

मध्यप्रदेश: नक्सलियों को विस्फोटक और हथियारों सप्लाई करने वाले दो और गिरफ्तार, अब तक 10 को दबोचा

Mon, 12 Jul 2021 10:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बालाघाट
पीटीआई, बालाघाट Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Jul 2021 10:49 PM IST
सार

नक्सलियों को गोलाबारूद की आपूर्ति करने वाले गिरोह का मप्र पुलिस ने राजफाश किया है। इनसे हथियार भी बरामद किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: Two more arrested for supplying explosives and weapons to Naxalites, 10 arrested so far
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने नक्सलियों को हथियार, गोला-बारूद और अन्य सामान की आपूर्ति करने के आरोप में और दो लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर और हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले पुलिस ने सात जुलाई को बालाघाट में आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नक्सलियों को आपूर्ति किए जाने वाले गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए थे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के गोंदिया से एक को पकड़ा
बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव से बचन खंडारे और मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बोरवान गांव से बलजुर उइके को गिरफ्तार किया। इस मामले में अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों को सामान आपूर्ति करने वाले इन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दल मुंबई, मध्य प्रदेश के धार और बड़वानी और राजस्थान के कोटा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, 486 कारतूस और दो दूरबीन बरामद की है। यह दूरबीनें पहले गिरफ्तार किए गए एक आरोपी घनश्याम आचले के घर में जमीन के नीचे दबी मिली थीं।तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, और छत्तीसगढ़ में सक्रिय नक्सली दलमों को हथियार और गोला-बारुद सहित अन्य इस्तेमाल के सामान की आपूर्ति करते थे। इस सामानों में आधुनिक हथियार, विस्फोटक, दूरबीन, मोबाइल, एलईडी टॉर्च, छतरियां और तंबू शामिल हैं।


तीन राज्यों से आठ को गिरफ्तार किया था
पुलिस ने बताया कि इससे पहले सात जुलाई को पुलिस ने नक्सलियों को सामान की आपूर्ति करने के आरोप में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान से आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से मैगजीन, एके-47 राइफल, जिलेटिन की आठ छड़े, एक एलईडी टॉर्च, एयर पंप, कपड़े, तंबू और अन्य सामान जब्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed