Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Holding a minor hand with malicious intent constitutes assault Madhya Pradesh High Court upholds conviction

'बदनीयती से नाबालिग का हाथ पकड़ना यौन हमला': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सजा, आरोपी की अपील खारिज हुई

Tue, 24 Nov 2026 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Nov 2026 04:48 PM IST
सार

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम फैसले में कहा कि यौन मंशा से नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना पॉक्सो एक्ट के तहत यौन हमला है। अदालत ने आरोपी की अपील खारिज कर विशेष न्यायालय से सुनाई गई सजा बरकरार रखी।

 

विज्ञापन
Holding a minor hand with malicious intent constitutes assault Madhya Pradesh High Court upholds conviction
जबलपुर हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

बदनीयती यानी यौन मंशा से नाबालिग लड़की का हाथ पकड़ना पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन हमला माना जाएगा। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिस्थितियों से यौन नीयत सिद्ध होती है, तो शारीरिक संपर्क का ऐसा कृत्य अधिनियम की धारा 7 के दायरे में आता है। न्यायमूर्ति आलोक अवस्थी की पीठ ने आरोपी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने विशेष न्यायाधीश द्वारा पॉक्सो कानून की धारा 7 और 8 के अंतर्गत सुनाई गई सजा को चुनौती दी थी। अदालत ने मामले के साक्ष्यों का पुनरीक्षण करने के बाद विशेष न्यायालय के आदेश को सही ठहराया और आरोपी की सजा को बरकरार रखा।
विज्ञापन


पढ़ें: गन्ने के दाम को लेकर किसानों का डेरा, 600 रुपये भाव और 50 रुपये बोनस की मांग; सरकार के फैसले का इंतजार
विज्ञापन


घर में अकेला पाकर पकड़ा हाथ
घटनाक्रम के अनुसार, 23 सितंबर, 2020 को पीड़ित नाबालिग के घर पर आरोपी यूसुफ मिस्त्री का काम कर रहा था। उस समय लड़की के माता-पिता और उसकी बड़ी बहन घर पर मौजूद नहीं थे। आरोपी ने पीड़िता को अकेली देखकर यौन मंशा से उसका हाथ पकड़ लिया। लड़की के कड़ा विरोध करने के बावजूद आरोपी ने हाथ नहीं छोड़ा। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर गैलरी में गई और दरवाजा बंद कर अपनी सुरक्षा की। आरोपी ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को न बताने की धमकी भी दी। बाद में लड़की ने अपने माता-पिता को घटना की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने रावजी बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान को बताया भरोसेमंद
उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान पाया कि पीड़िता की उम्र आधिकारिक दस्तावेज से साबित थी और अदालत में उसकी गवाही महत्वपूर्ण तथ्यों पर लगातार एक जैसी रही। पीठ ने कहा कि पुलिस को दिए बयान और अदालत में दिए बयान के बीच मामूली अंतर या मां और बच्ची के बयान में छोटे-मोटे अंतर स्वाभाविक हैं और इससे अभियोजन के मूल मामले पर कोई असर नहीं पड़ता है। उच्च न्यायालय ने यह भी रेखांकित किया कि यौन अपराध के मामलों में पीड़िता की विश्वसनीय गवाही ही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त हो सकती है और हर मामले में स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक नहीं होती है।

उच्च न्यायालय ने खारिज की दलील
सुनवाई के दौरान आरोपी ने दलील दी कि केवल हाथ पकड़ने के आरोप के आधार पर विचारण अदालत ने गलत निष्कर्ष निकाला है और यह दोषसिद्धि कानून व तथ्यों के अनुरूप नहीं है। हालांकि, उच्च न्यायालय ने परिस्थितियों और साक्ष्यों को देखते हुए अपील में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं पाया। उच्च न्यायालय ने विशेष न्यायाधीश के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी की अपील को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed